मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > व्रत-त्योहार > गुड़ी पड़वा > नव-संवत्सर के दिन क्या करें
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नव-संवत्सर के दिन क्या करें
NDND
घर को ध्वजा, पताका, तोरण, बंदनवार, फूलों आदि से सजाएँ व अगरबत्ती, धूप आदि से सुगंधित करें।

दिनभर भजन-कीर्तन कर शुभ कार्य करते हुए आनंदपूर्वक दिन बिताएँ।

सभी जीव मात्र तथा प्रकृति के लिए मंगल कामना करें।

नीम की पत्तियाँ खाएँ भी और खिलाएँ भी।

ब्राह्मण की अर्चना कर लोकहित में प्याऊ स्थापित करें।

इस दिन नए वर्ष का पंचांग या भविष्यफल ब्राह्मण के मुख से सुनें।

इस दिन से दुर्गा सप्तशती या रामायण का नौ-दिवसीय पाठ आरंभ करें।

आज से परस्पर कटुता का भाव मिटाकर समता-भाव स्थापित करने का संकल्प लें।

प्रतिपदा व्रतफल

चिर सौभाग्य प्राप्त करने की कामना जिनके मन में हो, उन श्रद्धालुओं के लिए यह व्रत अति उत्तम है।

इससे वैधव्य दोष नष्ट हो जाता है।

यह व्रत करने से धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, व्यावहारिक आदि सभी काम बन जाते हैं।

इससे वर्षपर्यंत घर में शांति बनी रहती है।

इस व्रत के करने से दुःख-दारिद्र्‌य का नाश होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
और भी
चैत्र की शुक्ल प्रतिपदा : गुड़ी पड़वा
श्रीखंड, पूड़ी और गुड़ी का उत्सव
नव संवत्सर की शुरुआत
चैत्र नवरात्र में करें कुलदेवी का पूजन
नवदुर्गा के रूपों से औषधि उपचार
शुभकृत्त संवत्सर का फल शुभ होगा