मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > व्रत-त्योहार > दीपावली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्यों मनाएँ अन्नकूट
जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी ँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा।

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को (दीपावली के अगले दिन) अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। इस दिन गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसके समीप विराजमान कृष्ण के सम्मुख गाय तथा ग्वाल-बालों की पूजा की जाती है। यह ब्रजवासियों का मुख्य त्योहार है। इस दिन मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से भगवान का भोग लगाया जाता है।
और भी
॥ श्री सरस्वतीजी की आरती ॥