मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > व्रत-त्योहार > क्रिसमस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परंपरागत क्रिसमस प्रतीक
क्रिसमस वृक्
ND
सदाबहार झाड़ियों तथा वृक्षों को ईसा युग से पूर्व भी पवित्र माना जाता रहा है। इसका मूल आधार यह रहा है कि फर वृक्ष की तरह के सदाबहार वृक्ष बर्फीली सर्दियों में भी हरे-भरे रहते हैं। इसी धारणा के आधार पर रोमन वासियों ने सर्दियों के भव्य भगवान सूर्य के सम्मान में मनाए जाने वाले सैटर्नेलिया पर्व में चीड़ के वृक्षों को सजाने की परंपरा आरंभ की थी।

क्रिसमस के परिप्रेक्ष्य में सदाबहार फर का प्रतीक ईसाई संत बोनिफेस द्वारा ईजाद किया गया था। जर्मनी में यात्राएँ करते हुए वे एक ओक वृक्ष के नीचे विश्राम कर रहे थे, जहाँ गैर ईसाई ईश्वरों की संतुष्टि के लिए लोगों की बलि दी जाती थी।

संत बोनिफेस ने वह वृक्ष काट डाला और उसके स्थान पर फर का वृक्ष लगाया। तभी से अपने धार्मिक संदेशों के लिए संत बोनिफेस फर के प्रतीक का प्रयोग करने लगे थे।

इसके बारे में एक जर्मन किंवदंती यह भी है कि जब नवजात शिशु के रूप में येसु का जन्म हुआ वहाँ चर रहे पशुओं ने उन्हें प्रणाम किया और देखते ही देखते जंगल के सारे वृक्ष सदाबहार हरी पत्तियों से लद गए। बस, तभी से क्रिसमस ट्री को ईसाई धर्म का परंपरागत प्रतीक माना जाने लगा।
  एक अन्य किंवदंती के अनुसार संत निकोलस क्रिसमस की रात को गलियों में घूमकर गरीब व जरुरतमंद बच्चों को चाकलेट-मिठाई आदि वितरित करते थे जिससे वे भी क्रिसमस को हर्षोल्लास से मना सकें। इसतरह क्रिसमस व बच्चों के साथ सांता क्लॉज के रिश्ते जुड़ गए।      


होली (शूलपर्णी), मिसलटो (वांदा), लबलब (आइव)
कुछ सदाबहार चीजें और हैं, जिन्हें पवित्र माना जाता है। इन सभी का अपना एक अलग अर्थ है।

होली माला
परंपरागत रूप से होली माला घरों तथा गिरजाघरों में लटकाई जाती है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। भारत में इन होली मालाओं में मोमबतियाँ लगाई जाती हैं।
1 | 2  >>  
और भी
ईश्वर की नवीं और दसवीं आज्ञा
ईश्वर की आठवीं आज्ञा
ईश्वर की सातवीं आज्ञा
ईश्वर की छठवीं आज्ञा
ईश्वर की पाँचवीं आज्ञा
ईश्वर की चौथी आज्ञा