मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > आस्था या अंधविश्वास > आलेख > ढोंगी बाबा बैठता है शूल की सेज पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ढोंगी बाबा बैठता है शूल की सेज पर
करता है त्रिशूल से ऑपरेशन
श्रुति अग्रवाल

आस्था और अंधविश्वास की इस कड़ी में एक बार फिर हम आपकी मुलाकात एक कड़वे सच से करवा रहे हैं। आज हम आपके सामने
WDWD
एक बाबा का कच्चा-चिट्ठा खोल रहे हैं। इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रतीबाड़ा थाना क्षेत्र के बाबा बालेलाल शर्मा की।


फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें

इन बाबा का दावा है कि इनके ऊपर पीर की सवारी आती है। सवारी आने के बाद ये मरीजों का त्रिशूल से ऑपरेशन करते हैं। इनका दावा है कि वे भक्तों के हर दु:ख-दर्द को दूर कर सकते हैं।

यह सुनने के बाद हमने रुख किया रतीबाड़ा का। यहाँ एक छोटा-सा मंदिर बना हुआ था। मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। बातचीत में पता चला कि बाबा को आने में अभी देर है। थोड़ी ही देर में सिल्‍वर इंडिका में बालेलाल शर्मा वहाँ पधारे। हमसे बातचीत में बालेलाल ने दावा किया कि उन पर उनके खानदानी पीर की आत्मा आती है।

जब पहले-पहल ऐसा हुआ था, तब परिवार वालों ने विश्वास नहीं किया। कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में सभी को समझ में आया कि मेरे ऊपर पीर साहब का साया है। मैंने घरवालों को मिठाई और लोबान से लाद दिया। फिर अग्नि परीक्षा के बाद सभी ने मेरे ऊपर विश्वास किया। बाबा के बात करने के अंदाज से हम समझ गए थे कि वे हमें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। जब हमने उनसे मिठाई की बात कही तो वे बोले कि पीर साहब को आने दो, उनकी इच्छा होगी तो तुम्हें मिठाई मिल जाएगी।

यह कहने के बाद बाबा मंदिर के अंदर गए। अंदर जाकर उन्होंने कुर्ता-पायजामा उतारा और मोटी जींस पहन ली। इस तथ्य को देखने के बाद ही हमें समझ आ गया कि ये बाबा कितने बड़े साधक हैं। यदि पीर की सवारी आने के बाद कीलों का असर नहीं होता तो कपड़े क्यों बदले गए। कपड़े बदलकर बाबा नए ड्रामे के लिए तैयार हो गए। उन्होंने लोबान जलाया। कुछ बुदबुदाया और अजीब तरीके से हिलने लगे। बाबा के चेलों ने उनकी जय-जयकार करना शुरू कर दी। उन्हें उठाकर कीलों पर बैठाया गया। इसके बाद शुरू हुआ बाबा का लोगों को बेवकूफ बनाने का सिलसिला।

हमारे सामने एक किडनी का रोगी आया। इस व्यक्ति की दोनों किडनियाँ खराब थीं। मरीज को देख बाबा ने कहा- यदि नींबू के अंदर से गेहूँ के दाने निकले तो वे इलाज कर सकते हैं। इसके बाद नींबू से गेहूँ के दाने निकालने का करतब दिखाया गया। बाबा ने कहा- ये दाने मेरा वचन हैं। अब इस मरीज का त्रिशूल से ऑपरेशन किया जाएगा। यह कहकर बाबा ने एक कुँवारी लड़की को बुलाया। लड़की के हाथ में त्रिशूल पकड़ाकर बाबा ने कहा कि त्रिशूल के पीछे के हिस्से को मरीज की कमर में चार इंच अंदर तक घुसा दिया जाए। ऐसा करने से वह ठीक हो जाएगा।
वीडियो देखें
1 | 2  >>  
और भी
झाबुआ के आदिवासी अंचल का गाय गौरी उत्सव  
जहाँ बहती है घी की नदी  
नाड़ी ज्योतिष के जरिए जानिए अपना भविष्य  
शिवलिंग का रंग बदला  
कुत्ता काटे तो कुकरैल नाले में नहाओ  
अंधी आस्था में गई जान...