मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > आस्था या अंधविश्वास > आलेख > कथित भगवान करता है चाकू से ऑपरेशन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कथित भगवान करता है चाकू से ऑपरेशन
और बनाता है लोगों को मूर्ख....
-श्रुति अग्रवा

“मैमूर्हूँ, तभी तो कथित भगवान के चक्कर में फँस गया।"

ये शब्द वेबदुनिया से अपनी आपबीती बयाँ करते समय सेमल्या चाऊ (मध्यप्रदेश) गाँव के सुरेश बागड़ी के थे। यह दास्ताँ शुरू होती है आज से कुछ महीने पहले जब बाँसवाड़ा (राजस्थान) के छींच गाँव में रहने वाले स्वयंभू भगवान सत्यनाम विट्ठलदास की चमत्कारिक शक्तियों की बात यहाँ तक पहुँची। सुरेश बागड़ी के गाँव में कुछ लोगो ने सत्यनाम को भगवान बताने वाले पर्चे और वीडियो सीडी बाँटी।

सीडी में इस कथिक भगवान को सिर्फ एक चाकू की मदद से मरीज के पेट का ऑपरेशन करते दिखाया गया था। इस नकली ऑपरेशन के जरिए यह बाबा लोगों को ठीक करने का दावा करता था। सीडी में सत्यनाम को भगवान स्वरूप दिखाया गया है
इस पर्चे में लिखा था - माँ खोड़ीयार मंदिर के पुजारी सत्यनाम विट्ठलदास साहेब के पास दैवीय शक्तियाँ हैं। उन्हें भगवान ने लोगों का दु:ख-दर्द हरने के लिए भेजा है। वे हर तरह की बीमारी का निःशुल्क इलाज करते हैं। साथ ही इन पर्चों में दावा किया गया था कि सत्यनाम एड्स हो या कैंसर या फिर कोई और लाइलाज बीमारी, सभी को ठीक कर सकते हैं।

वहीं सीडी में इस कथिक भगवान को सिर्फ एक चाकू की मदद से मरीज के पेट का ऑपरेशन करते दिखाया गया था। इस नकली ऑपरेशन के जरिये यह बाबा लोगों को ठीक करने का दावा करता था। सीडी में सत्यनाम को भगवान स्वरूप दिखाया गया है। पुलिस की खाकी वर्दी पहने कुछ लोग उसकी अगवानी करते नजर आते हैं। कुल मिलाकर भोले-भाले लोगों के सामने एक ऐसा मंजर पैदा किया जाता है, जिससे वशीभूत हो वे बाबा के दर पर चले जाते हैं। आप भी इस सीडी के कुछ दृश्यों को हमारे खास वीडियो में देख सकते हैं।

WDWD
सत्यनाम सिर्फ शनिवार के ही दिन इलाज करता है। इलाज करने का वक्त भी बेहद अजीब है। रात को बारह बजे से तीन बजे के बीच ही वह लोगों का ऑपरेशन करता है। इस समय उसके गुर्गे मंदिर के अहाते का दरवाजा बंद कर देते हैं। इसी कथित भगवान से ठगी जा चुकी राजूबाई ने हमें बताया कि वही नहीं, बल्कि गाँव की पाँच और औरतों ने अपनी बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था। उनमें से एक भी ठीक नहीं हुई। उल्टा लापरवाही के कारण एक का केस भी बिगड़ गया।
वीडियो देखें
1 | 2  >>  
और भी
झाबुआ के आदिवासी अंचल का गाय गौरी उत्सव  
आधुनिक युग का अग्नियुद्ध  
आस्था का अंधा ज्वार  
जहाँ बहती है घी की नदी  
नाड़ी ज्योतिष के जरिए जानिए अपना भविष्य  
शिवलिंग का रंग बदला