आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » वास्तु-फेंगशुई » रसोई घर बनाते समय ध्यान दें
वास्तु-फेंगशुई
Feedback Print Bookmark and Share
 
vastu shastra
ND

क्या आपके घर में व्यय बढ़ रहा है? क्या खाद्य सामग्री की बरकत नहीं है? क्या मन में अस्थिरता घर कर रही है? क्या पति-पत्नी में तनाव रहता है? क्या साफ-सफाई रखने के बाद भी चींटियों-कॉकरोचों का डेरा घर में रहता है? यदि हाँ तो सारे घर के साथ एक नजर रसोई घर पर भी मार लें।

यह शास्त्र सम्मत तो है ही मगर मेरा स्व अनुभव है कि हर घर में किचन आग्नेय कोण में ही होना चाहिए।

चूल्हा आग्नेय में, प्लेटफॉर्म पूर्व व दक्षिण को घेरता हुआ होना चाहिए। वॉश बेसिन उत्तर में हो। भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो, उत्तर व दक्षिण में कतई नहीं।

Kitchen
ND
उत्तर को घेरता हुआ प्लेटफॉर्म बनाना या उत्तर में गैस का चूल्हा रखना घर को महत्वपूर्ण बनाता है। ऐसे घर में काम कभी समाप्त ही नहीं होते, भोजन की बरकत समाप्त हो जाती है। गृहस्वामिनी को मानसिक क्लेश हमेशा बना रहता है। पश्चिम में बना प्लेटफॉर्म घर में अशां‍ति देता है, भोजन का रस-तत्व निष्फल करता है और स्वास्थ्‍य हानि करता है। दोनों ही स्थितियों में घर का व्यय क्रमश: बढ़ता ही जाता है और घर की शांति भंग होती जाती है।

इस संबंध में एक और तथ्य अनुभव में आया है कि छोटे-मोटे उपाय करने के बाद भी कोई विशेष सुधार होता प्रतीत नहीं होता। शरीर स्वास्थ्य व मन की शांति का सीधा संबंध भोजन से है अत: यदि रसोईघर सही दिशा में नहीं है तो वह घर आपको कभी सुख समृद्धि नहीं दे सकता।

उपाय : रसोई घर की दिशा बदलना ही एकमात्र उपाय होता है। सावधानी के लिए आग्नेय में भोजन बनाकर बाद में उसे अन्य स्थान पर रखने से भी दोष नहीं लगता।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: वास्तु शास्त्र, रसोईघर, किचन, पूर्व, दिशा, ईशान कोण, ज्योतिष, फेंगशुई, उत्तर दिशा, स्वामी, जन्म कुंडली