आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » वास्तु-फेंगशुई » ईशान में बना शौचालय हानिकारक
वास्तु-फेंगशुई
Feedback Print Bookmark and Share
 
jyotish vastu
ND

शौचालय बनाते वक्त काफी सावधानी रखना चाहिए, नहीं तो ये हमारी सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं और हमारे जीवन में शुभता की कमी आने से मन अशांत महसूस करता है। इसमें आर्थिक बाधा का होना, उन्नति में रुकावट आना, घर में रोग घेरे रहना जैसी घटना घटती रहती है।

शौचालय को ऐसी जगह बनाएँ जहाँ से सकारात्मक ऊर्जा न आती हो व ऐसा स्थान चुनें जो खराब ऊर्जा वाला क्षेत्र हो। घर के दरवाजे के सामने शौचालय का दरवाजा नहीं होना चाहिए, ऐसी स्थिति होने से उस घर में हानिकारक ऊर्जा का संचार होगा।

सोते वक्त शौचालय का द्वार आपके मुख की ओर नहीं होना चाहिए। शौचालय अलग-अलग न बनवाते हुए एक के ऊपर एक होना चाहिए।

ईशान कोण में कभी भी शौचालय नहीं होना चाहिए, नहीं तो ऐसा शौचालय सदैव हानिकारक ही रहता है। शौचालय का सही स्थान दक्षिण-पश्चिम में हो या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। वैसे पश्चिम दिशा भी इसके लिए ठीक रहती है।

शौचालय का द्वार मंदिर, किचन आदि के सामने न खुलता हो। इस प्रकार हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर सकारात्मक ऊर्जा पा सकते हैं व नकारात्मक ऊर्जा से दूर रह सकते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: शौचालय, सकारात्मक, आर्थिक, ज्योतिष, वास्तु, आलेख, ईशान कोण, दक्षिण पश्चिम, बाथरूम, फ्रेश रूम