मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > वास्तु-फेंगशुई
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लक्ष्‍मीजी या श्रीकृष्‍ण का चित्र मुख्‍य द्वार के सामने लगाएँ
- महेंद्रसिंह पँवा

ND
जब भी हम अपना मकान बनाते हैं तो यही मन में रहता है कि हम जिस मकान को अपनी पूँजी से या कर्ज लेकर बना रहे हैं, उसमें हम व हमारा परिवार सुख-शांति से रह सके। बच्‍चे उन्नति करें। घर में किसी प्रकार की क्षति न हो। धन-धान्‍य से भरपूर होकर सुखपूर्वक जीवन व्‍यतीत हो। इसके लिए हमें कुछ विशेष ध्‍यान देना होगा।

सर्वप्रथम जिसके नाम से मकान हो, उसके लिए जो दिशा शुभ हो उसी दिशा में मकान बनवाएँ। घर के सभी द्वारों से मुख्‍य द्वार का बड़ा होना शुभ फलदायी होता है। मुख्‍य द्वार और अंतिम द्वार एक सीध में नहीं होने चाहिए। अन्‍यथा आने वाली ऊर्जा तेजी से अंदर आकर बाहर निकल जाएगी। इसके साथ ही बाहर चलते हुए व्‍यक्‍तियों को भी अंतिम द्वार एक सीध में होने पर घर की मालूमात आसानी से हो जाती है। अत: मकान के द्वार एक सीध में नहीं होने चाहिए

यदि किसी मकान में ऐसा हो तो उसे पर्दा डालकर बंद किया जा सकता है या बीच के द्वार पर क्रिस्‍टल बॉल लगाकर इस दोष को दूर किया जा सकता है। मुख्‍य द्वार के सामने शौचालय का द्वार नहीं होना चाहिए, नहीं तो खराब ऊर्जा घर में प्रवेश करती है और आय से अधिक व्‍यय होने लगता है। यदि किसी के घर में ऐसा है तो उसे भी मुख्‍य द्वार के मध्‍य क्रिस्‍टल बॉल लगाकर दोष दूर किया जा सकता है। जहाँ तक हो शौचालय का द्वार मुख्‍य द्वार के सामने से बदल देना ही बुद्धिमानी होगी।
  मुख्‍य द्वार के सामने सुख-समृद्धिदायक चित्र का लगा होना शुभ फलदायी होता है। मुख्य द्वार के सामने की दीवार पर लक्ष्मीजी या श्रीकृष्ण का चित्र लगाने से आने वाले आगंतुक पर बुरा प्रभाव नहीं होता व उसका मन प्रसन्न होने से अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।      


मुख्‍य द्वार के सामने यदि सीढ़ियाँ हों तो उसमें रहने वाले का भाग्‍य परिवर्तन होता रहता है। ऐसी स्‍थिति में बागुवा मिरर लगाना चाहिए ताकि उसकी दिशा में परिवर्तन हो एवं उस सीढ़ियों का गलत प्रभाव नहीं पड़े। मुख्‍य द्वार के सामने रसोई घर का द्वार नहीं होना चाहिए। क्‍योंकि अच्‍छी ऊर्जा रसोई घर की ऊर्जा से टकराकर नष्‍ट हो जाती है और घर में बनने वाली वस्‍तु आने वाले को दिखाई देती है, जो शुभ नहीं होता है।

मुख्‍य द्वार के खुलते ही बहते झरने का चित्र हो तो तुरंत हटा देना चाहिए, नहीं तो आर्थिक स्‍थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जाएगी और उन्‍नति में बाधा आएगी। ध्‍यान रहे मुख्‍य द्वार के सामने आईना या अलमारी में लगा काँच न हो।

यदि हो तो हटा देना ही शुभ होगा। मुख्‍य द्वार के सामने सुख-समृद्धिदायक चित्र का लगा होना शुभ फलदायी होता है। मुख्य द्वार के सामने की दीवार पर लक्ष्मीजी या श्रीकृष्ण का चित्र लगाने से आने वाले आगंतुक पर बुरा प्रभाव नहीं होता व उसका मन प्रसन्न होने से अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।
और भी
पशु-पक्षी और वास्तुशास्त्र
मुख्‍य दरवाजे के सामने वृक्ष बाधा
ऑरा चिकित्सा
कुछ खास बातें वास्तु से जुड़ी
वस्तुओं में फेरबदल कर वास्तु दोष समाप्त करें
नववर्ष के आगमन की तैयारी