मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > वास्तु-फेंगशुई
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नववर्ष के आगमन की तैयारी
- मृदुला दिशोरिया

ND
फेंगशुई चायनीज वास्तु है। यह सर्वविदित है और चीन का नूतन वर्ष इस वर्ष 07 फरवरी 2008 से शुरू हो रहा है। नया वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ असफलताओं और मुश्किलों को अलविदा कहने का और आने वाले समय को पूर्ण शुभता और सफलताओं के साथ स्वागतम् कहने का होता है।

नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में सभी को कुछ बातें सम्मिलित कर लेना चाहिए जैसे पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करके सुंदर तरीके से सुसज्जित करें और साथ ही सुगंधित भी करें।

अशोभनीय और अवांछित सामान को घर से हटा दें। पुराने झाड़ू, पोंछे और ब्रश आदि भी बदल लें। पुराना सभी कर्ज चुका दें और उधार न दें न लें। अच्छा भोजन बनाएँ और नवीन वस्त्र पहनें। लाल रंग के वस्त्र प्रसन्नता का प्रतीक हैं और शुभ माने जाते हैं।
  यह सर्वविदित है और चीन का नूतन वर्ष इस वर्ष 07 फरवरी 2008 से शुरू हो रहा है। नया वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ असफलताओं और मुश्किलों को अलविदा कहने का और आने वाले समय को पूर्ण शुभता और सफलताओं के साथ स्वागतम् कहने का होता है।      


काले या सफेद कपड़े ना पहनें क्योंकि इन्हें अशुभ माना गया है। अच्छा भोजन पकाएँ साथ ही मौसमी फलों जैसे संतरा, अनार, मौसंबी आदि का भी भरपूर सेवन करें। बुजुर्गों और पूर्वजों को पूर्ण सम्मान देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मित्रों को शुभकामनाएँ दें।

नए पौधे लगाएँ जो जीवन के द्योतक है। नए वर्ष के स्वागत के लिए मध्य रात्रि के समय सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में प्रवेश कर सके।

नए वर्ष के प्रथम दिन सभी क्रियाकलापों का पूरे वर्ष तक हमारे ऊपर प्रभाव रहता है, इसलिए इस दिन अपने सभी क्रियाकलाप संयमित और प्रसन्नचित्त होकर करें। नंबर 4 का उच्चारण व प्रयोग ना करें क्योंकि इसे मृत्युतुल्य कष्टप्रद माना गया है। अंक ज्योतिष में भी यह अंक राहु का है, जो अधिकांश‍त अनिष्‍टकारी ग्रह है। भूत-प्रेत के किस्से-कहानियाँ भी न ही सुनें और न सुनाएँ।

इस दिन चाकू, छुरी और कैंची का उपयोग न करें अन्यथा सौभाग्य में कटौती हो सकती है। लाल रंग के सुगंधित ‍लिफाफों में मुद्रा या उपहार रखकर बच्चों और अविवाहितों को दें। मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटें।

और भी
कैसा रहेगा 2008
पूर्वमुखी मकान के परिणाम
भवन निर्माण में वास्तुशास्त्र
वास्तु में दिशा का महत्व
अविवाहित किस दिशा में सोएँ
फेंग शुई और पौधे