- मृदुला दिशोरिया चीन की वास्तुकला फंगश्वे के अनुसार यह नवीन वर्ष 2008 'रैट ईयर' (Ray Year) है। इसके अंतर्गत मैजिक स्क्वायर के मध्य में 1 अंक आया है जो कि जल तत्व है। यह 1 अंक तरलीय पदार्थों का सूचित करता है। इसकी दिशा उत्तर है। इस अंक दिशा और 'रैट ईयर' होने के आधार पर मेरा यह अनुमान है कि इस वर्ष शेयर बाजार में थोड़ी ठंडक आएगी। पिछले वर्ष की तरह भारी उतार-चढ़ाव न होकर शेयर बाजार में स्थायित्व आएगा।
इस वर्ष प्रापर्टी बिजनेस में गति आएगी। खनन कार्य, रसायन, होटल, बीमा योजना, स्टील उद्योग, मशीनी उद्योग, कम्प्यूटर उद्योग, हाई-टेक उद्योग, स्किन केयर, हेल्थ केयर, फैशन, पब्लिकेशन वर्क्स, पेपर वर्क, फॉरेस्ट संबंधित कार्य, फर्निचर, शिपिंग, ड्रिंक्स इंडस्ट्रीज आदि संबंधित कार्यों द्वारा अच्छी आमद होने की संभावना है।
गर्मी के मौसम में स्टॉक और प्रापर्टी मार्केट में लाभ की संभावना है। इस वर्ष निवेशक सभी क्षेत्रों में निवेश करने में साझेदारी से काम लें। | | चीन की वास्तुकला फंगश्वे के अनुसार यह नवीन वर्ष 2008 'रैट ईयर' (Ray Year) है। इसके अंतर्गत मैजिक स्क्वायर के मध्य में 1 अंक आया है जो कि जल तत्व है। यह 1 अंक तरलीय पदार्थों का सूचित करता है। इसकी दिशा उत्तर है। |
| |
आर्कटिक एवं अंटार्कटिका के पिघलने से इस वर्ष बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पर्यावरण का पोषण मनुष्य जाति की सुरक्षा के लिए आवश्यक होगा।
जलतत्व प्रधान होने से इस वर्ष रोमांस और सेक्स स्कैंडल्स अधिक होंगे। ग्लैमर, फैशन, मीडिया, संचार और फिल्मी व्यवसायों में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। कला और शिल्प क्षेत्र में विशेष प्रगति आएगी। समलैंगिकता बढ़ेगी।
अग्नि, जल, वायु तत्वों से संबंधित दुर्घटनाएँ बढ़ेंगी। सूनामी के समान भारी जलप्लावन कई क्षेत्रों में होगा। इमारतें ढहेंगी। खून-खूराबा और हिंसा बढ़ने की आशंका है। इस वर्ष सभी क्षेत्रों में यात्राएँ बढ़ेंगी, लेकिन चेतावनी है कि उत्तर दिशा की ओर रुख न करें क्योंकि फंगश्वे के अनुसार इसे 'ग्रेंड ड्यूक' अर्थात् काल की दिशा माना गया है। इस ओर मृत्यु या मृत्युतुल्य कष्ट प्राप्त होंगे।
शारीरिक कष्टों में पेट की समस्याएँ, विषाक्त भोजन से संबंधित समस्याएँ, डायरिया, मांसपेशियों की बीमारियाँ, मोटापा, मधुमेह, कैंसर और किडनी संबंधी बीमारियाँ आदि बहुतायत में होंगी।
उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान के लिए अपने घर/कार्यस्थल की उत्तर दिशा में सुधार करें।
|