आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » सितारों के सितारे » ऐश्वर्या राय : शुभ घटना घटने के योग
सितारों के सितारे
Feedback Print Bookmark and Share
 
IFM
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को तुला लग्न में कर्नाटक के मंगलौर शहर में हुआ है। ऐश्वर्या की राशि धनु है तथा शनि भाग्य स्थान में केतु के साथ योगकारक है। नवम स्थान में केतु प्रबल माना जाता है। लग्नेश शुक्र तृतीय भाव में है जो मंगल के साथ नवम-पंचम योग बना रहा है। मंगल स्वराशि का होकर सप्तम में है। यह स्थिति भाग्य, साहस तथा धन तीनों में वृद्धि करती है। हालाँ‍कि पारिवारिक जीवन में परेशानी भी बढ़ाती है।

गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर नीच का है लेकिन लाभप्रद स्थिति का निर्माण कर रहा है। कुंडली में सूर्य लग्न में होकर योगकारक है। इन्हीं ग्रह योग ने ऐश्वर्या को सुख, साधन, समृद्धि और प्रसिद्धि दी है।

ND
वर्तमान में ऐश्वर्या राहू की महादशा से गुजर रही हैं। इसमें गुरु का अंतर नवंबर 2010 तक है। इस समय वे परिवार के साथ ही वक्त बिताना चाहेगीं। जनवरी 2011 के बाद संतान प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। धार्मिक और विदेश यात्रा के कारण भी इस दौरान चर्चा में रहेंगी। परिवार में कोई बड़ा आयोजन या शुभ घटना घटने के योग बन रहे हैं।

2012 से 2013 के बीच विदेशी फिल्म, अवॉर्ड और भारत में कोई खास फिल्म खाते में आने के सकारात्मक योग बन रहे हैं। समय ऐश्वर्या के अनुरूप बना रहेगा। इस शुभ समय में ऐश्वर्या को गुस्से पर काबू रखना चाहिए। निर्णय सावधानी से सोच-समझ कर लेना चाहिए। किसी भी नए क्षेत्र में जोखिम लेने से बचें तो उत्तम होगा।

उपाय :
- इष्टदेव और कुलदेवता की आराधना करें।
- श्रीगणेश की पूजा विशेष लाभ देगी।
- मछलियों को आटा खिलाएँ अगर यह संभव ना हो तो घर के एक्वेरियम में मछलियों को दाना डालें।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: ऐश्वर्या राय, अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐश, कुंडली, भविष्यफल, फलादेश, पत्रिका, राहु