आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » सितारों के सितारे » दीपिका : जीवन में होंगी अनायास घटनाएँ
सितारों के सितारे
Feedback Print Bookmark and Share
 
Girish Srivastava
WD

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 86 को हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार दीपिका के लग्न में सूर्य, बुध, शुक्र विद्यमान है जो कला में सहज अभिरुचि के साथ सुंदरता, बुद्धिमानी व वाकपटुता का समावेश करते हैं।

द्वितीय भाव में गुरु नीच के हैं, जो वाणी को नियंत्रित रखने का संकेत दे रहे हैं। आय भाव में चंद्र मंगल केतु हैं जो पंचम के राहु की दृष्टि में है। दीपिका के जीवन में अनायास घटनाएँ (चाहे वह उनका फिल्मों में आना हो या विवाह आदि) घटाने में यह राहु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हाँ द्वितीयेश शनि की व्यय स्थिति पारिवारिक स्नेह को कम करती है मगर दान-धर्म की रुचि भी देती है।

वर्तमान में दीपिका 2016 तक गुरु महादशा से गुजर रही हैं। 2011 तक का समय विशेष अनुकूल है। धन लाभ होगा, मित्रों-परिवार से सहयोग मिलेगा। पुरस्कार आदि के योग न हो, पर फैन मेल तो बढ़ेगा। दीपिका को इस समय दान-धर्म करना चाहिए, गुरु की शरण में जाना चा‍हिए व भावुकता में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

गोचर का शनि भी मददगार है, सहयोगी है। दिसंबर से बृहस्पति भी अनुकूल हो जाएँगे। अत: थोड़ा-सा ‍परिश्रम ही सफलता दिला सकता है। बस जरूरत है इस समय का फायदा उठाने की।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: दीपिका पादुकोण, सितारे कुंडली, जन्मकुंडली, भविष्यफल, ओम शांति ओम, सूर्य, बुध, शुक्र