मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > सितारों के सितारे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शनि की अंतर्दशा ने बनाया मंत्री
- ज्योतिर्विद पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जन्म दिनांक 1 जनवरी 1971

ND
कांग्रेस के युवा तेजतर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म मंगल की महादशा में हुआ था। मंगल की महादशा के कारण उनकी बाल्यावस्था पूर्ण व्यवस्थित रही और यह दशा उच्च स्तर से लालन-पालन को दर्शाती है। युवा होते ही महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव लड़ा और विजय भी प्राप्त की। पिता माधवराव सिंधिया की तरह ही उन्हें कांग्रेस पार्टी में योग्य सम्मान मिला और अपने जोश तथा योग्यता के बल पर बहुत जल्दी देश में लो‍कप्रिय हो गए।

उनकी राशि पर वर्तमान में शनि की महादशा जो अक्टूबर 2007 से प्रारंभ हुई है, अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके अंतर्गत शनि की अंतर्दशा के फलस्वरूप 19 अक्टूबर 2010 तक का समय उनके भाग्योदय का रहेगा। 21 मई 2008 तक नया कार्य करने की योजना बनेगी। उन्हें 22 मई से 11 जुलाई तक जोखिम उठाकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

शनि की अंतर्दशा के कारण ही ज्योतिरादित्य पर केंद्र सरकार की दृष्टि पड़ी और कांग्रेस आलाकमान में उन्हें उच्च पद देने का विचार आया। इसके फलस्वरूप उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला, किंतु भविष्य में उन्हें हर कदम फूँक-फूँककर उठाना होगा।
  कांग्रेस के युवा तेजतर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म मंगल की महादशा में हुआ था। मंगल की महादशा के कारण उनकी बाल्यावस्था पूर्ण व्यवस्थित रही और यह दशा उच्च स्तर से लालन-पालन को दर्शाती है।      


30 अगस्त से 17 अक्टूबर का समय उनके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। यह समय उनके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उनके किसी प्रकार के आचरण के कारण या उनसे घबराकर विरोधी पक्ष हानि पहुँचाने का प्रयास करेगा। अत: सावधान रहने की आवश्यकता है। सिंधियाजी अपने प्रतिद्वंद्वियों के झूठे आरोपों से परेशान रह सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य की अतिआवश्यकता रहेगी। इसके बाद समय बदलेगा और उनके अनुकूल रहने की संभावना है।

18 अक्टूबर से 13 दिसंबर तक जनपद एवं स्रोत की प्राप्ति की संभावना है। 14 दिसंबर से 1 फरवरी 2009 तक वे प्रति‍द्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। वैसे और अधिक सफलता पाने के लिए उन्हें अमेरिकन डायमंड का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए एवं शनि व शिव अनुष्ठान कराना चाहिए।
और भी
तीन साल देगा गुरु सनत जयसूर्या का साथ
सचिन का समय 20 हजारी का
गुरु-मंगल ने दिलाई हरभजन को सफलता
अन्‍नू कपूर
प्रकाशसिंह बादल का कार्यकाल पूरा होगा
नील नितिन मुकेश की राह में