मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > सितारों के सितारे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अन्‍नू कपूर
वृषभ राशि उच्‍च के शुक्र ने दी ऊँचाई
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
PR
प्रसिद्ध फिल्‍मी अंताक्षरी, स्‍मार्ट श्रीमती और कई कार्यक्रमों के लिए एंकरिंग करने वाले कड़क आवाज के धनी, खरी व स्पष्ट आवाज के धनी अन्‍नू कपूर ने अपने फिल्‍मी जीवन का सफर मिलेनियम स्‍टार व शॉटगन अमिताभ बच्‍चन और शत्रुघ्न सिन्‍हा के साथ शुरू किया था।

अन्‍नू कपूर का जन्‍म 20 फरवरी 1945 को वृषभ चंद्र राशि में हुआ। अपनी आवाज और प्रस्‍तुतीकरण के दम पर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान बनाई। उनके कार्यक्रम से ही गायन के क्षेत्र के लिए सुनिधि चौहान व विनोद राठौड़ को ‍पहचान मिली। उनकी एंकरिंग का कमाल सब देखते आए हैं।

आखिर ऐसे कौन से ग्रह हैं जिससे अन्‍नू कपूर ने इतनी सफलता पाई। शायद ही गायन में ऐसी कोई बारीकी है, जिसे अन्‍नू कपूर ने नहीं पकड़ा हो। उन्‍हें गायन के क्षेत्र में अच्‍छी पकड़ के साथ ही सुर लय ताल की अच्‍छी समझ है।

अन्‍नू कपूर का जन्‍म वृषभ राशि में हुआ है यानी उनका कारक चंद्रमा होने से वे ललित कलाओं में प्रवीण हैं। अन्‍नू कपूर ने फिल्‍मों में छोटे-मोटे रोल किए और गायन के क्षेत्र में भी उतरे लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिल सकी। जहाँ चंद्रमा उच्‍च का है तो राशि स्‍वामी शुक्र भी उच्‍च का है। अन्‍नू कपूर में कला के सभी गुण हैं लेकिन उन्‍हें एंकर के रूप में सफल होना था, जितनी पहचान फिल्‍मों व गायन से न मिली, उतनी पहचान कलाकारों को बनाने में मिली यानी अन्‍ताक्षरी कार्यक्रम और स्‍मार्ट श्रीमती कार्यक्रम से मिली। इसका कारण चंद्रमा के साथ शुक्र का उच्‍च होना है।
  प्रसिद्ध फिल्‍मी अंताक्षरी, स्‍मार्ट श्रीमती और कई कार्यक्रमों के लिए एंकरिंग करने वाले कड़क आवाज के धनी, खरी व स्पष्ट आवाज के धनी अन्‍नू कपूर ने अपने फिल्‍मी जीवन का सफर मिलेनियम स्‍टार व शॉटगन अमिताभ बच्‍चन और शत्रुघ्न सिन्‍हा के साथ शुरू किया था।      


अन्‍नू कपूर की पत्रिका में मंगल साहस और पराक्रम को बढ़ाने वाला होता है, सो वह उच्‍च का है। राशि लग्‍न से देखा जाए तो जहाँ भाग्‍येश कर्मेश शनि मित्र राशि का होकर द्वितीय धन कुटुम्‍ब वाणी भाव में उच्‍च के राहु के साथ है, यही कारण है अन्‍नू कपूर की आवाज और प्रस्‍तुतीकरण का अंदाज सफलता के कारणों में से है।

अन्‍नू कपूर की पत्रिका में बुध शनि में राशि परिवर्तन राजयोग भी बनता है, जो उनकी सफलता में सहायक होता है। पत्रिका में शुक्र की चंद्र लग्‍न से पंचम भाव पर नीच दृष्‍टि पड़ रही है, वहीं गुरु पंचमेश में होकर सप्‍तम दृष्‍टि से मीन राशि व उच्‍च के शुक्र को देखने से फिल्‍मों में तो नहीं एंकर के रूप में अच्‍छी सफलता दिलाई।

आपकी स्‍पष्‍टवादिता कहीं-कहीं भारी पड़ जाती है, लेकिन पाँच ग्रहों की उच्‍चता आपको किसी से क्षति नहीं पहुँचाती है, बल्‍कि आपकी सफलता में चार चाँद लगाती है। अन्‍नू कपूर की पत्रिका में एक राजयोग और गजकेशरी योग भी बन रहा है, जो उनके लिए कई मायनों में ईमानदारी के गुण को बढ़ा देता है। गुरु के कारण प्रथक्करण और सोच-समझ की शक्‍ति के साथ ईमानदारी है। अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है।
और भी
प्रकाशसिंह बादल का कार्यकाल पूरा होगा
नील नितिन मुकेश की राह में
मुंबई नगरी अशुभ अंक से ग्रस्त
पॉप गायिका नोरा जोंस
ग्रहों ने दिलाया नीरज को राजयोग
प्रभु ईसा मसीह