हाल ही में कांग्रेस के महासचिव बने राहुल गाँधी का जन्म 19 जून 1970 को वृश्चिक राशि में हुआ। किसी भी जातक के बारे में जानने हेतु गोचर ग्रह व चंद्र लग्न से उसके वर्षफल के बारे में जान सकते है।
आपके पिता स्वर्गीय राजीव गाँधी देश के प्रधानमंत्री बने लेकिन 270 सांसद का समर्थन लेकर पहुँची श्रीमती सोनिया गाँधी को मायावती के समर्थन वापस लेने से प्रधानमंत्री की गद्दी से दूर रहना पड़ा। पुन: समर्थन मिलने पर भी भारी विरोध की संभावनाओं को देखते हुए गद्दी का मोह त्याग कर विपक्ष को करारा जवाब श्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनाने पर दिया।
अब श्री राहुल गाँधी जो आज की युवा शक्ति के रूप में उभरते सितारे व भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखे जाने वाले हैं, को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। देखें क्या कहते हैं उनके ग्रह क्योंकि आने वाले वर्ष में चार राज्यों िदल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने को हैं।
आप अपनी योग्यता व युवा शक्ति को कितना प्रेरित कर कांग्रेस को लाभ पहुँचा सकते हैं। वैसे यूपी में कोई लाभ नहीं मिला बल्कि कांग्रेस बुरी तरह हारी। राशि से देखा जाए तो भाग्येश चंद्रमा हुआ जो नीच का है वही राशि स्वामी मंगल जहाँ बलि होना चाहिए वहाँ नीच के शनि से तृतीय दृष्टि से दृष्ट है। अत: अत्यधिक पराक्रम करने पर भी अच्छा लाभ नहीं मिल पाता जो यूपी के चुनाव में हमने देखा।
|