- पं. अशोक पंवार 'मयंक'
ज्योतिष आज की देन नहीं है, बल्कि हजारों साल से चली आ रही विद्या है। चाहे कोई माने या न माने, ग्रहों के चमत्कार से कोई भी बच नहीं सकता। यह बात जरूर है कि इसके समझने वाले अब कम रह गए हैं और जो थोड़ा बहुत ज्ञान रखते हैं, वे सही फलित नहीं कर पाते कुल मिलाकर यह सिर्फ धन कमाने का जरिया ही बनकर रह गया है।
राजाओं के जमाने में पहले राज ज्योतिषी रहा करते थे। हिटलर के यहाँ भी ज्योतिषी था, जब वह हिटलर से अलग हुआ तो हिटलर का पतन हो गया। जहाँ तक ग्रहों की बात है, शनि की कुदृष्टि पड़ी तो राजा हरिश्चंद्र भी बच नहीं पाए तो फिर अनारा जैसी की हस्ती ही क्या है?
उपलब्ध जन्मतिथि व व्यक्तित्व के आधार पर देखें क्या कहते हैं अनारा के सितारे। अनारा का जन्म 20 मई 77 को जम्मू में मेष लग्न कर्क नवांश में हुआ। मेष लग्न की लड़कियाँ साधारण कद-काठी की हष्ट-पुष्ट होती हैं। लग्न अग्नि तत्व प्रधान है, वहीं लग्न में कला, सौंदर्य व सेक्स का कारक शुक्र मंगल की राशि मेष में होकर केतु के साथ बैठा है। शुक्र यदि मंगल की राशि में होकर केतु के साथ बैठा है तो सेक्सी बनाएगा ही। अतः आपका चेहरा आकर्षक होकर सेक्सी भी है।
|