मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > राशियाँ > सिंह राशि में शनि : राशियों पर प्रभाव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सिंह राशि में शनि : राशियों पर प्रभाव
विभिन्न राशियों के फलादेश
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मेष राशि
NDND
वर्तमान में शनि ग्रह सिंह राशि पर विराजमान है। यह स्थिति किस राशि पर क्या प्रभाव देगी। जानिए राशि के क्रमानुसार -

मेष : इस राशि के लिए शनि लौह पद वाला रहेगा। स्त्री/पति संतान को अर्थात पारिवारिक कष्ट रहेगा। बुद्धि कमजोर, शरीर पीड़ा एवं धननाश के योग बनते हैं। अधिक मेहनत पर कम लाभ होगा।

वृषभ : इस राशि पर शनि की ढैया (ताम्रपाद) रहेगी। धन फिजूल खर्च होगा तथा पत्नी की चिंता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी रहेगी। स्वजनों से मतभेद की संभावना बनती है।

मिथुन : इस राशि वाले जातकों के लिए शनि रजत पद का रहेगा। इसके प्रभाव से सम्मान बढ़ेगा। सुख एवं लक्ष्मी आगमन, नौकरी, व्यापार वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मन में व्याकुलता रहेगी।

कर्क : कर्क राशि पर सोने के पैर पर शनि की समाप्ति की साढ़े साती रहेगी। औरत संबंधित पीड़ा रहेगी। मुँह में तकलीफ के योग। धन का अधिक खर्च रहेगा। नौकरी वालों को अधिकारी से भय। इसी के साथ पुत्र एवं पत्नी की चिंता रहेगी।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए साढ़े साती मध्य (हृदय) पर (लोहे पाद) रहेगी। पेट, छाती संबंधित पीड़ा रहेगी। रोग से परेशान रहेंगे। मित्र-सहचर आपसी मेल-जोल वालों से वाद-विवाद की शंका बनी रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए प्रारंभिक साढ़े साती रहेगी। (स्वर्ण पाद)। इसके प्रभाव से मानसिक चिंता रहेगी। मित्रों से मतभेद के योग। शासक के शासन जाने का भय, धनागम की जगह धननाश की संभावना रहेगी। आँखों में, छाती में पीड़ा के साथ पैर में कष्ट रहेगा।

तुला राशि
NDND
तुला : इस राशि वालों के लिए सिंह का शनि ताम्रपाद का रहेगा। आपके साहस, पराक्रम में वृद्धि के साथ धैर्य की वृद्धि होगी। आपके सम्मान में उन्नति होगी एवं पारिवारिक सुख मिलेगा। धन का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक : इस राशि वाले जातकों को शनि मिलाजुला असर देगा। रजद पाद वाला शनि होने से नौकरी वालों को नौकरी का भय रहेगा। राजनैतिक लोगों को शासन का भय तथा विपक्षी से भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन से सुख मिलेगा। धन फिजूल खर्च होगा।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अप्रैल 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश
नव-संवत्सर : राशि अनुसार वर्षफल
मार्च 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश
फरवरी 09 में द्वादश राशियों का फलादेश
2009 में द्वादश राशियों का फलादेश
ज्योतिष : 2009 का वार्षिक भविष्यफल