आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » राशियाँ » अप्रैल 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश
राशियाँ
Feedback Print Bookmark and Share
 

मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह विरोधी पर विजय प्राप्त करने वाला रहेगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। धन प्राप्ति के योग एवं लाभ मिलेगा।

ND
वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, तो)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आत्मबल की वृद्धि वाला रहेगा। व्यर्थ खर्च होगा। इस माह यात्रा में भी आपका अनावश्यक खर्च होगा। मानसिक अशांति का माह रहेगा। आप व्‍यर्थ वाद-विवाद से बचें। व्यापारी अधिक पूँजी न लगाएँ।

मिथुन : (का, की, कु, ध, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह हर्ष वाला रहेगा, स्त्री सुख मिलेगा। आपके कल्याण के लिए दुखियों के प्रति परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। व्यापार से लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातक के लिए यह माह रोग वृद्धि कर सकता है। आप ऋण सोच-समझकर लें। ऋण में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ का मानसिक तनाव न लें, हानि हो सकती है। इस योग के बावजूद कुछ सफलता के योग हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातक इस माह संयम से काम लें। लाभ होगा व सहयोग मिलेगा। अकारण क्रोध पर नियंत्रण रखें, अपव्यय होने के योग हैं। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। व्यापारी को लाभ मिलेगा। स्वयं का स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, पे, पो, ष, ण, ढ)
कन्या राशि वालों के लिए यहाँ मांगलिक कार्य होंगे परंतु परिवार से असहयोग के योग हैं। कार्य में बाधा आ सकती है। सोचकर कार्य करें। वाहन से संबंधित बाधा रहेगी एवं चिंता बनी रहेगी। कृपालु व्यक्ति सफलता प्राप्त करेगा।
 
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: राशि, फलादेश, अप्रैल माह, ज्योतिष, भविष्यफल