हर माह की राशि फलादेश को लेकर सभी को मन में बहुत उत्सुकता होती है। तो आइए जानते है आपका भविष्य आपके राशि के अनुसार
1. मेष- (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) शारीरिक सुख रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। मातृ-पितृ कष्ट। विद्यार्थी को विद्या कष्ट। कृषक-व्यापारी को लाभ। स्त्री कष्ट।
2. वृषभ- (ई, उ, ए, ला, ओ, वा, वी, वू, वे) आर्थिक व शारीरिक कष्ट। 15 अक्टूबर से शारीरिक सुख। विरोधी से कष्ट रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पत्नी कष्ट रहेगा। बेरोजगार को नौकरी मिलेगी। माता को कष्ट।
3. मिथुन- (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा) आर्थिक कष्ट। शारीरिक सुख, भातृ को कष्ट रहेगा। दाम्पत्य कष्ट रहेगा। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। विरोधी पराजित होंगे। विद्या बाधा रहेगी। व्यापार व कृषि से लाभ।
4. कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आर्थिक और पारिवारिक कष्ट। शारीरिक सुख। मध्य अक्टूबर से कष्ट के योग। स्वजनों से विरोध रहेगा। मातृ-पितृ कष्ट।
5. सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे) शारीरिक कष्ट। ध्यान रखें ऑपरेशन की संभावना बनती है। मित्र विरोध, वाहन से भय रहेगा। व्यापार और कृषि लाभ रहेगा।
6. कन्या- (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो) शारीरिक सुख, अक्टूबर मध्य से शारीरिक कष्ट रहेगा। शिव आराधना करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कृषक और व्यापारी को लाभ मिलेगा। भातृकष्ट रहेगा।
7. तुला (श, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते) शारीरिक कष्ट रहेगा। आर्थिक कष्ट भी बना रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों को भी कष्ट रहेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। व्यापार के कार्य से यात्रा करना लाभप्रद रहेगा। वाहन दुर्घटना की आशंका है।
8. वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) शारीरिक और आर्थिक लाभ मिलेगा। भाइयों को कष्ट। निर्माण कार्य में रुकावट आएगी। अपव्यय होगा। व्यापार से लाभ मिलेगा।
9. धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, छा, फा, ढा, थे) धार्मिक कार्य में खर्च होगा। निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।
10. मकर- (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) शारीरिक कष्ट, आर्थिक लाभ मिलेगा। पत्नी पीड़ा रहेगी। पारिवारिक कलह। व्यापार से लाभ मिलेगा।
11. कुंभ- (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा) शारीरिक सुख। आर्थिक मुकदमे में विजय मिलेगी। ज्वर की संभावना है। पत्नी को पीड़ा रहेगी।
12. मीन- (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ) बीमारी से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन कष्टप्रद रहेगा। विरोधी पराजित होंगे। दुर्घटना हो सकती है। सावधानी से वाहन चलाएँ। यात्रा कम करें।