राहु का मीन राशि में गोचरीय भ्रमण कैसा रहेगा तथा इसका अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव होता है, आइए जानते हैं-
जिस वर्ष राहु मीन राशि का होता है वह वर्ष--- आम जनता के लिए कष्टकारी रहेगा, अन्न संग्रह से लाभ होगा, अन्न में तेजी बनी रहेगी। चाँदी में मंदी, रुई में तेजी की संभावना रहेगी। बिजली गिरने से व्यक्तियों की मृत्यु की आशंका अधिक हो सकती है। गृह कलह पारिवारिक अशांति का कारण बन सकता है। बंगाल, उड़ीसा, बिहार में अशांति का कारण बनेगा। आपसी संघर्ष व लूटपाट आदि से भी अशांति संभव है। भारत की लग्न वृषभ है। राहु अतः एकादश भाव से राहु का भ्रमण अकस्मात खर्च का कारण बनेगा। शेयर बाजार में कभी अत्यधिक मंदी तो कभी तेजी का दौर भी रहेगा।
यह विद्वतजनों को यह कष्टकारी रहेगा, वहीं मूर्ख मौज मनाएँगे। राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी खर्च बढ़ेंगे। कहीं-कहीं भूकंप से जन-धन की हानि भी संभव है। आकस्मिक दुर्घटना के योग भी बनेंगे। चंद्र की जब-जब मीन पर स्थिति होगी, तब-तब मानसिक कष्ट, अकस्मात दुर्घटना के योग भी संभव हैं। भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह की कुंडली से चतुर्थ भाव से राहू का भ्रमण मानसिक चिंता का कारण बनेगा, लेकिन राज पक्ष में कोई खतरे की बात नहीं रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी के लिए थोड़ा कष्ट रहेगा, लेकिन उनका पराक्रम बढ़ेगा। माननीय अटलजी के लिए यह पीड़ादायक रहेगा, अतः उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावी होंगे।
अब देखें कि विशेष राशि पर इसके विशेष प्रभाव क्या होंगे-
मेष- मेष लग्न व राशि वालों के लिए बाहरी संपर्कों से सावधानी रखना होगी। यात्रा करते समय ध्यान रखें, आँखों में तकलीफ हो सकती है।
वृषभ- वृषभ लग्न व राशि वालों को अकस्मात धन लाभ व खर्चे भी रहेंगे। शेयर, सट्टा, लॉटरी से बचकर चलें। जोखिम के मामलों में सावधानी बरतें।
मिथुन- मिथुन लग्न व राशि वालों को राज्य पक्ष, नौकरी, शासकीय कार्यों, पिता के स्वास्थ्य आदि मामलों में सावधानी रखना होगी।