आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » नवग्रह » जब लग्न में शनि हो
नवग्रह
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND

लग्न में शनि होने की स्थिति में लग्न का, शनि के बलाबल का और उस पर ग्रहों की दृष्टि का अध्ययन करना आवश्यक हो जाता है। सामान्यत: लग्न का शनि अच्छा नहीं माना जाता। लग्न का शनि जातक को आलसी व हीन मानसिकता का बना देता है। शरीर व बाल खुश्क, रंगत फीकी या कालापन लिए होती है। जीवन में कुछ विशेष पाने की चाहत नहीं होती।

ND
यदि शनि-मंगल से प्रभावित हो तो दुर्घटना, कारावास या अकस्मात मृत्यु योग बना सकता है। यदि सूर्य की राशि में हो तो दुखद परिणाम ही मिलते हैं। स्वराशिस्थ होने पर ज्ञान प्राप्ति का इच्छुक व विद्वान बना देता है। शुक्र की राशि होने पर शरीर आकर्षक होता है, समाज सेवा में रुचि होती है।

यदि लग्न में शनि उच्च का हो, गुरु-शुक्र जैसे ग्रहों की दृष्टि में हो तो जातक आर्थिक व सामाजिक क्रांति की इच्छा करता है, अपनी इच्छाएँ पूरी करता है मगर विरक्त व त्यागी बना रहता है। उच्च का शनि अपनी दशा-महादशा में अति लाभकारक होता है

शनि लग्न में हो तो जीवन का पूर्वार्द्ध कष्ट में ही गुजरता है। 30 से 36 वर्ष के बाद जीवन में स्थिरता आती है। लग्न का शनि दांपत्य को भी प्रभावित करता है।

जीवनसाथी श्याम वर्णी या अपने से निम्न होता है। दांपत्य में खटपट भी बनी रहती है। लग्न में शनि होने पर शनि का दान पूजन करना, सात्विकता से रहना व गरीबों की सहायता करना लाभ देता है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: शनि, ग्रह, नवग्रह, मंगल, दुर्घटना, कारावास, अकस्मात मृत्यु योग