(6). छठा खाना : जलती हुई जमीन। जिद से खुद के घर को भी जलता हुआ देखकर हँसने वाला जिद्दी। कारोबार में बर्बादी। नाहक लाँछन झेलने वाला।
सावधानी : पिता के प्रति बौर-भाव न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चरित्र को उत्तम बनाए रखें।
(7). सातवाँ खाना : जन्म पर सभी समझते हैं कि खानदान का सूरज निकला, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता है वह दुम वाला सितारा बनता जाता है। उसने सब सोच-समझकर नेक नीयत से किया, लेकिन नतीजा उल्टा निकला।
वक्त पर राजा का हुक्म उसके हक में नहीं होता भले ही उसने राजा की जान बचाई हो। बेशक राजगद्दी पर जन्म ले लेकिन गद्दी नसीब नहीं होती। यदि कोई ऐसे व्यक्ति को जलाए तो खुद जलकर नहीं मरेंगे दूसरों को भी जलाकर खाक कर देंगे। अर्थात हम तो डूबे सनम तुमको भी ले डूबेंगे। आमतौर पर ऐसे व्यक्ति का कम कबीला ही होता है।
सावधानी : सुबह और शाम को किसी भी प्रकार का दान न दें।
(8). आठवाँ खाना : श्मशान घाट की जलती अग्नि। खोद-खोद चूहा मरे और बैठ जाए भुजंग या आदमी की रोटी कुत्ता खा गया, लेकिन गुरु की गद्दी पर बैठने की ताकत रखने वाला। भंडारी रहे तो भंडारे में कभी कमी नहीं होगी।
सावधानी : रिश्तेदारों से दुश्मनी रखें तो राख जैसा जीवन बन जाए। भिक्षुक बने तो बची हुई रोटी भी हाथ से जाती रहेगी। दूसरे से सहायता की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
(9). नौवाँ खाना : भाग्य तब तक सोया रहेगा जब तक धार्मिक गुणों का विकास नहीं होगा लेकिन फिर भी ऐसा व्यक्ति अपने हौसले के दम पर सब कुछ हासिल करने की ताकत रखेगा।
सावधानी : धर्म और ईश्वर निंदा न करें।
(10). दसवाँ खाना : पैसा तो खरा है लेकिन बाजार में उसकी कीमत नहीं। लोग उसके सच पर विश्वास नहीं करेंगे इसीलिए दूसरों को माफ न करने वाला। वक्त पर माँ-बाप को भी फाँसी का हुक्म लिखने वाला।
सावधानी : झुकना सीखें। माता-पिता का सम्मान करें अन्यथा यही दुर्गुण मुसीबत में डालने वाला सिद्ध होगा।
ND
ND
(11). ग्यारहवाँ खाना : यहाँ स्थित सूर्य को धनवान और राज्य का सेवक माना गया है। गायन और वादन में रुचि रखने वाला पुरुष, परोपकारी व यशस्वी होता है। खुद के ही सुख का ध्यान रखने वाला।
सावधानी : इंसाफ करते समय अहंकार करें तो जिंदगी नर्क बन जाएगी। अहंकारपूर्ण बातों से रुतबा घटेगा और नेकपसंद होने से बढ़ेगा। यदि माँस खाएँ तो औलाद की बर्बादी तय है।
(12). बारहवाँ खाना : खामख्वाह ही दूसरों की मुसीबत अपने सिर लेने वाला अर्थात पराई आग में जलने वाला व्यक्ति। शय्या सुख की ग्यारंटी नहीं।
सावधानी : यदि धर्म का विरोध करता है तो सोने के समय मुसीबत की खबरें सुनेगा। यदि धर्म और रूहानी शक्ति पर विश्वास करे तो सुख की नींद सोएगा। तरक्की की शर्त यह है कि साधु की सेवा की जाए। पत्नी का ध्यान रखें।