आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » नवग्रह » मेष लग्न: वृषभ राशि पर साढ़ेसाती-2
नवग्रह
Feedback Print Bookmark and Share
 

वृषभ राशि
ND
मेष लग्न वृषभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती जब लगती है तो शनि की स्थिति मेष में होती। तब प्रथम साढ़ेसाती मानी जाती है। शनि की लग्न पर नीच दृष्टि पड़ेगी। ऐसे जातक को काफी परेशानी का अनुभव होगा। घर-परिवार में अशांति, नौकरी में हों तो जाने का डर, व्यापार में हो तो घाटा सहना पड़ता है। मानसिक चिन्ता व अनेक प्रकार के कष्ट को देखना पड़ सकता है। लेकिन शनि की सप्तम दृष्टि पड़ने से शत्रु पर प्रभाव रहता है।

नाना, मामा का सहयोग मिलता है। शनि की दशम दृष्टि मकर राशि पर पड़ने से राज्य, व्यापार आदि में कुछ न कुछ लाभ रहता है जिससे इस कठिन दौर से गुजरने का बल मिल सके। ऐसी स्थिति में पिता का सहयोग लेकर चलना व पिता की सेवा व आशीर्वाद लाभदायक रहता है। शनि की दूसरी साढ़ेसाती वृषभ पर मित्र राशि पर होने से धन कुटुम्ब का सहयोग पाता है व कुछ बचत के योग भी बनते हैं।

शनि की तृतीय दृष्टि सम चतुर्थ भाव पर पड़ने से माता, भूमि-भवन, कुर्सी, जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलती है। शनि की सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। वाहनादि से भी बचकर चलना चाहिए व गति पर नियंत्रण रखकर चलाना होगा। शनि की दशम दृष्टि स्वराशि कुंभ पर पड़ने से आय के क्षेत्र में सफलता पाते हैं। अकस्मात धन लाभ भी मिलता है।

Shani Grah
ND
शनि की तृतीय साढ़ेसाती मिथुन पर से शनि के भ्रमण से होगी, अतः पराक्रम में वृद्धि होगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा, शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। शनि की तृतीय दृष्टि शत्रु पंचम भाव पर पड़ने से विद्यार्थी वर्ग के लिए काफी परिश्रम का रहेगा। जो महिला गर्भवती हों उन्हें संभलकर चलना होगा। प्रेम संबंधित मामलों से बचकर चलें।

शनि की सप्तम दृष्टि नवम भाग्य भाव पर सम पड़ने से मिले-जुले परिणाम रहेंगे। भाग्य में वृद्धि, यश, धर्म, कर्म में मन लगेगा। शनि की दशम दृष्टि द्वादश भाव पर भी सम पड़ने से बाहरी संबंधों में सुधार आएगा, विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

इसी प्रकार शनि जन्म के समय मकर राशि पर हो तो उत्तम रहेगा। अशुभ फल मिलने पर शनि अमावस्या को काले उड़द, सवा पाव लेकर काले कपड़े में बाँधकर शुक्रवार की रात अपने पास रखकर सोएँ व दूसरे दिन माँगने वाले बुजुर्ग को दे दें। लेकिन माँगने वाली महिला को न दें। काला सुरमा अपने ऊपर से नौ बार उतारकर सुनसान जगह पर गाड़ दें।

ऐसा करने से शनि की पीड़ा शांत होगी। शनि दर्शन से बचें व नीलम कदापि न पहनें।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: शनि ग्रह, शनि भगवान, शनिदेव, मेष लग्न, वृषभ राशि, ग्रह नक्षत्र, ज्योतिष, आलेख, जन्म कुंडली