सात दिन के अंदर बदल रहे हैं 8 ग्रह एक साथ
ज्योतिष में हर ग्रह किसी न किसी राशि का प्रतिनिधित्व करता है। जिस प्रकार किसी एक बिंदु को आधार मानकर उसके चारों और की गोलाई को नापा जाए तो वह 360 डिग्री से ज्यादा कभी नहीं हो सकती उसी प्रकार सूर्य को केंद्र बिंदु मानकर आकाश मंडल को समान रूप से बारह भागों में विभाजित किया गया है।
इस तरह बारह राशियों में हमारे ग्रह विचरण करते हैं। ग्रहों का राशि-भ्रमण हमारे जीवन को प्रभावित करता है। आगामी एक सप्ताह में एक साथ आठ ग्रह अपनी राशियाँ बदल रहे हैं। आइए जाने अलग-अलग राशियों पर ग्रह परिवर्तन का प्रभाव और उनके उपाय :-
मेष- मेष राशिवालों पर बदल रहे आठ ग्रहों का विपरीत प्रभाव रहेगा, जो सितंबर 2008 तक चलेगा। इन दिनों आप यात्रा न करें। हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ करें। आने वाली परेशानियों से बचने के लिए मूँगा, मोती धारण करें।
वृषभ- ग्रह शुभ रहेंगे। धन लाभ होगा। 24 जून से 25 सितंबर तक परेशानी आ सकती हैं। अत: संभलकर रहे। व्यापार में साझेदारी ना करें। इस राशिवाले को पन्ना व पुखराज धारण करना चाहिए। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना लाभदायी रहेगा। | | जिस प्रकार किसी एक बिंदू को आधार मानकर उसके चारों और की गोलाई को नापा जाए तो वह 360 डिग्री से ज्यादा कभी नहीं हो सकती उसी प्रकार सूर्य को केंद्र बिंदू मानकर आकाश मंडल को समान रूप से बारह भागो में विभाजित किया गया है। |
| |
मिथुन- पारिवारिक कारणों से परेशानी संभव है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। ग्रहों का विपरीत प्रभाव दिखाई देगा। धन, वाणी पर नियंत्रण रखें। शराब पीने से परहेज करें। शेयर मार्केट में निवेश ना करें।
कर्क- कर्क राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। ग्रह अशुभ घर में आने से नौकरी संबंधी परेशानी, पिता पक्ष से तनाव रहेगा। सेहत संबंधी सतर्कता रखना होगी। मूँगा-मोती धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायी रहेगा। रुद्राभिषेक करें। साथ ही गायत्री मंत्र का पाठ भी करें। 2009 तक संयम से चलना हितकर रहेगा। माँसाहार से बचें। शनि मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
सिंह- मिश्रित ग्रह का प्रभाव रहेगा। राहू का प्रभाव ठीक रहेगा। बाकी ग्रहों का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। धन मामले में सितंबर तक का समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सावधान रहें। मूँगा-पन्ना धारण करें। हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र का जाप करें। शनि, सूर्य, मंगल ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
|