मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > नवग्रह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ग्रह बताए कौन बनेगा आईपीएस
- पं. अशोक पंवार 'मयंक'

jyotish
NDND
आईएएस भारत में भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं आईपीएस भारतीय पुलिस सेवा में ऐसी सर्विस है, जिसमें हरेक युवा सफलता नहीं पा सकता है। इन परीक्षाओं को पास करने के लिए जिन ग्रहों का योगदान जन्म कुंडली में होना चाहिए, यहाँ हम उन ग्रहों के बारे में जानेंगे।

सूर्य आत्मा का कारक है। वहीं सभी ग्रहों में तेजस्वी दैदीप्यमान है। गुरु ज्ञान पृथक्‍करण का कारक है, वहीं बुध बुद्धि का कारक है। इन ग्रहों का आईएएस में सफलता दिलाने में बहुत बड़ा योगदान रहता है। आईपीएस में सबसे अधिक मंगल, गुरु व शनि का प्रभाव देखा गया है। ये तो ग्रहों की बात हुई, अब किसी लग्न वाली कुंडली में इन ग्रहों का किस स्थान में होना इसमें सफलता दिलाएगा। सर्वप्रथम आईएएस में सफलता वाले ग्रह व जन्म के बारें में जानेंगे।

वृषभ लग्न वालों में पंचम भाव में बुध, सूर्य साथ हो एवं उस पर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो तो वह जातक आईएएस में सफल होता है। मेष लग्न हो और सूर्य बुध पंचम में व गुरु नवम भाव में हो तो वह जातक उच्च प्रशासनिक अधिकारी बनता है। कर्क लग्न में गुरु पंचम भाव में हो एवं सूर्य-बुध नवम भाव में हो तो ऐसा जातक प्रशासनिक व्यवस्था में सफल होता है। सिंह लग्न वालों के लिए गुरु पंचम में तथा सूर्य नवम में बुध के साथ होना चाहिए या फिर सूर्य बुध लग्न में हो व गुरु नवम भाव में हो तब वह आईएएस बनता है।
1 | 2  >>  
और भी
ग्रहों के अशुभ प्रभाव के उपाय
नवग्रह शांति मंत्र