मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > नक्षत्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विशाखा नक्षत्र  Search similar articles
चौथे चरण में जन्मा महत्वाकांक्षी
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ND
विशाखा नक्षत्र का अंतिम चरण मंगल की वृश्चिक राशि में आता है। इसे तो नाम अक्षर से पहचाना जाता है। जहाँ नक्षत्र स्वामी गुरु है तो राशि स्वामी मंगल गुरु मंगल का युतियाँ दृष्टि संबंध उस जातक के लिए उत्तम फलदायी होती हैं। ऐसे जातक उच्च पदों पर पहुँचने वाले धर्म-कर्म का मानने वाले महत्वाकांक्षी, गुणी, न्यायप्रिय लेकिन कट्टर भी होते हैं। गुरु ज्ञान पृथक्करण की क्षमता, प्रशासनिक क्षमता न्यायप्रियता प्रदान करेगा, वही मंगल साहस देगा।

* वृश्चिक लग्न व राशि जल तत्व प्रधान है। इस राशि का स्वामी मंगल सौम्य कहलाता है। इस राशि में जन्मे व विशेष विशाखा नक्षत्र के अंतिम चरण वाला जातक स्पष्ट वक्ता, होकर, न्यायप्रिय बातों पर अडिग रहने वाला बड़ों का आदर करने वाला भी होता है।

* मेष लग्न हो गुरु लग्न में हो व मंगल नवम भाग्य भाव में हो तो ऐसे जातकों उत्तम गुणी, महत्वाकांक्षी, धर्म-कर्म को मानने वाले, उच्च पद पर पहुँचने वाला होगा। गुरु नवम भाव में पंचम में मंगल हो तो ऐसा जातक उत्तम सफलता पाने वाला होगा।
  विशाखा नक्षत्र आकाश मंडल में 16वाँ नक्षत्र है। इसके तीनों चरण तुला राशि में आते हैं। विशाखा नक्षत्र का स्वामी गुरु है। वहीं राशि स्वामी शुक्र है। नक्षत्र स्वामी की दशा 16 वर्ष की होती है।      


* वृषभ लग्न में नक्षत्र स्वामी की पत्नी उत्तम गुणी, भाग्यशाली होगी। आयु भी उत्तम रहेगी। वहीं आय भी ठीक रहेगी। गुरु इस लग्न में सप्तम भाव में स्वराशिस्थ मंगल के साथ हो तो ऐसे जातक की वधू या वर उत्तम प्रशासनिक सेवा में या वकील होते हैं।

* मिथुन लग्न में गुरु सप्तम, दशम, एकादश में व राशि स्वामी मंगल तृतीय भाव में हो तो उत्तम लाभदायक होगा।

* कर्क लग्न में गुरु नवम, लग्न पंचम में हो व मंगल पंचम, दशम, नवम द्वितीय भाव हो तो उत्तम सफलतादायक होगा।

* सिंह लग्न में नक्षत्र स्वामी गुरु लग्न, पंचम, नवम, चतुर्थ भाव में हो मंगल नवम लग्न पंचम चतुर्थ में अनुकूल सफलता दायक रहेगा। ऐसा जातक धनवान भूमिवान होंगे। मान-सम्मान पाने वाले धर्मनिष्ठ भी होंगे।
1 | 2 | 3  >>  
और भी
नई ड्रेस और नक्षत्र !
स्वाति नक्षत्र
चित्रा नक्षत्र
हस्त नक्षत्र
उत्तरा फाल्गुनी
पूर्वा फाल्गुनी