मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > नक्षत्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नई ड्रेस और नक्षत्र !
पुष्य- अति शुभ नक्षत्र है। इस पर चंद्रमा हो और साथ में आपकी नई ड्रेस तो चार चाँद लग सकते हैं। आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है।

आश्लेषा- बचकर रहे। कपड़े नष्ट हो सकते हैं।

मघा- जीवन में कष्‍ट आ सकता है।

पूर्वा फाल्गुनी- राज्य संबंधी समस्याएँ उभर सकती है।

उत्तरा फाल्गुनी- आय में वृद्धि और पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

हस्त - अगर आप करियर या पढ़ाई में वांछित सफलता चाहते हैं तो इस नक्षत्र में नई ड्रेस अवश्य पहनें।

चित्रा- इस नक्षत्र में नई ड्रेस धारण करने से आपको एक नई ड्रेस और मिल सकती है

स्वाति- यह नक्षत्र सुस्वादु भोजन का सुख देता है। खाने-पीने के शौकीन लोग इस नक्षत्र पर नई ड्रेस पहन सकते हैं।

विशाखा- यह नक्ष‍त्र नई ड्रेस के मामले में बड़ा शुभ है। इससे आपकी ख्याति में वृद्धि हो सकती है।

अनुराधा- यह नक्षत्र मिलनसार लोगों के लिए है। इस दिन नई ड्रेस पहनने पर आपको अच्छे और नए दोस्त मिलेंगे।

ज्येष्ठा- सावधान ! हर प्रकार की हानि करवा सकता है।

मूल- नई ड्रेस खो सकती है। धोबी द्वारा खराब हो सकती है

पूर्वाषाढ़ा- इस नक्षत्र में चंद्रमा हो तब कतई नई ड्रेस न पहने आपको स्वास्थ्य संबधी कोई परेशानी शुरू हो सकती है।

उत्तराषाढ़ा- अगर इस नक्षत्र में चंद्रमा है और आपने नई ड्रेस पहनी तो आप अवश्य किसी महत्वपूर्ण अवसर में भाग लेंगे जहाँ से आपको भविष्य की उजली राह नजर आएगी।

श्रवण- यह नक्षत्र नेत्र-कष्ट दे सकता है।

धनिष्ठा- अगर आपका कोई काम बरसों से रूका पड़ा है तब इस नक्षत्र में चंद्रमा रहे उस दिन ड्रेस धारण कीजिए। काम अवश्य बनेगा।

शतभिषा- इस नक्षत्र में नई ड्रेस हरगिज ना पहनें। आपको जहर का खतरा हो सकता है।

पूर्वा भाद्रपद- इस नक्षत्र से भी सतर्क रहें। आपको पानी से खतरा हो सकता है।

उत्तरा भाद्रपद- कष्ट दे सकता है।

रेवती- नई ड्रेस के मामले में अत्यंत शुभ और मंगलकारी नक्षत्र है। आपको धन लाभ हो सकता है साथ ही मनपसंद ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं।

उपरोक्त नक्षत्रों में खरीदें गए कपड़े शुभ-अशुभ फल नहीं देते बल्कि पहली बार धारण करने से इनके दर्शाए गए फल मिलते हैं। अगर आप चाहते हैं कि नई ड्रेस के शुभ परिणाम मिले तो नक्षत्रों पर नजर जरुर डाले।
<< 1 | 2 
और भी
स्वाति नक्षत्र
चित्रा नक्षत्र
हस्त नक्षत्र
उत्तरा फाल्गुनी
पूर्वा फाल्गुनी
मघा नक्षत्र