हर नई चीज मन में उमंग भर देती है। नए कपड़ों के प्रति हमारा स्नेह भी कुछ इसी तरह का होता है। कई बार हमें जो ड्रेस सबसे प्यारी होती है, अक्सर वही खराब हो जाती है। समझ में नहीं आता ऐसा क्यों हुआ? हमारा ज्योतिष शास्त्र नक्षत्रों के द्वारा ऐसे मसलों को बड़ी रोचकता से सुलझाता है।
नक्षत्रों के बारे में आप जानते हैं। हमारे आकाश मंडल में 27 नक्षत्र है। ये नक्षत्र सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देते हैं। अगर नई ड्रेस पंचांग या कैलेंडर में नक्षत्र देखकर पहली बार पहनी जाए तो हो सकता है अचानक आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाए या फिर हो सकता है आपको लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाए। ऐसा भी हो सकता है कि नक्षत्रों के ज्ञान के बिना पहनी ड्रेस को चूहे काट सकते हैं या फिर आपको आग से खतरा हो सकता है। तो क्यों न जानें नक्षत्र और नई ड्रेस के दिलचस्प संबंध को।
अश्विनी- अगर चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र पर रहता है तब आप कोई नई ड्रेस पहनते हैं तो आप ढेर सारी नई ड्रेस और पा सकते हैं।
भरणी- चंद्रमा के भरणी नक्षत्र में रहने पर पहनी नई ड्रेस घर में चोरी करवा सकती है। अत: भरणी नक्षत्र पर नई ड्रेस पहनने से बचें।
कृतिका- इस नक्षत्र में चंद्रमा हो तब नई ड्रेस कतई ना पहनें आपको आग से खतरा हो सकता है। | | हमारे आकाश मंडल में 27 नक्षत्र है। ये नक्षत्र सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देते हैं। अगर नई ड्रेस पंचांग या कैलेंडर में नक्षत्र देखकर पहली बार पहनी जाए तो हो सकता है अचानक आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाए। |
| |
रोहिणी- इस नक्षत्र में चंद्रमा शुभ होता है। इस दिन पहनी नई ड्रेस से अचानक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
मृगशिरा- इस नक्षत्र से जरा बचकर रहे। अगर भूल से आपने मृगशिरा में चंद्रमा रहने पर नई ड्रेस पहनी तो चूहे आपकी ड्रेस काट सकते हैं।
आर्द्रा- यह नक्षत्र, नए कपड़े धारण करने पर धन-हानि करवा सकता है। अत: इस नक्षत्र में चंद्रमा होने पर नई ड्रेस पहनने से बचे।
पुनर्वसु - विपत्ति आ सकती है।
|