मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > ज्योतिष सीखें
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुंडली से जानें बच्चों का स्वभाव  Search similar articles
- प्रस्तुति : भारती पंडि
ND

धनु लग्न के इन बच्चों में घूमने का बेहद शौक रहता है। शैतान, उधमी, जिद्दी, योग्य-अयोग्य का विचार किए बिना अति साहस दिखाने वाले होते हैं। पढ़ाई में विशेष रुचि नहीं होती। इनके ऊपर नियंत्रण रखना आवश्यक है, क्योंकि ये भावनाओं के फेर में कम पड़ते हैं।

जब बच्चे सुनते नहीं हैं, बात नहीं मानते, जिद करते हैं या पढ़ाई में रुचि नहीं लेते हैं तो माता-पिता को चिंता होना स्वाभाविक है। मगर बच्चे की कुंडली के भाव विशेषकर लग्न का अध्ययन किया जाए तो न केवल बच्चे के स्वभाव की व्यवस्थित जानकारी हो सकती है वरन्‌ उन्हें कैसे समझाया जाए, यह भी जाना जा सकता है।

लग्न द्वारा स्वभाव की जानकारी
मेष लग्न : इस लग्न के बच्चे शैतान, उधमी, झगड़ालु और उग्र होते हैं। मारपीट करना और चोट खाना इनके लिए आम बात होती है। सिर में चोट लगने की आशंका रहती है। इन बच्चों को समझाते समय माता-पिता को उग्र नहीं होना चाहिए। संयम से, धीरज से काम लेना चाहिए।

वृषभ लग्न : इन बच्चों में स्वभावतः ही सुंदरता की तरफ झुकाव होता है। अच्छा रहना, खाना, सुविधायुक्त जीवन जीने की इच्छा होती है। प्रायः कला क्षेत्र में अच्छे होते हैं, परंतु जिद्दी भी होते हैं। इन्हें भी प्यार से ही समझाया जा सकता है।

मिथुन लग्न : ये बच्चे हर नई वस्तु, जानकारी के प्रति उत्सुक रहते हैं, मगर चित्त चंचल होने से एकाग्रता का अभाव रहता है और लक्ष्य तक जाने में कठिनाई होती है। ये बच्चे वाचाल होते हैं, प्रश्न अधिक पूछते हैं। इन्हें एकाग्रता बढ़ाने का प्रयास करवाना चाहिए।

कर्क लग्न : शांत स्वभाव के, भावुक, तीव्र बुद्धि के व स्नेहिल होते हैं। कई बार अति भावुकता से एकाग्रता में कमी आती है। इनके साथ बेहद शांति से, सही शब्दों का चयन कर बात की जानी चाहिए।

सिंह लग्न : इन बच्चों के ढेर सारे मित्र होते हैं। दूसरों के लिए अपना नुकसान तक कर सकते हैं। नेतृत्व कौशल होता है। प्रेम करते हैं मगर दिखा नहीं सकते। इनके मित्रों की निंदा करके आप इनसे नहीं जीत पाएँगे, वरन्‌ दूर होते जाएँगे।

कन्या लग्न : शांत, मितभाषी और पढ़ाई की तरफ ध्यान देने वाले, मेहनती होते हैं। अव्वल तो परेशान करते ही नहीं, करें भी तो एक डाँट से समझ जाते हैं। तनिक डरपोक होते हैं।

तुला लग्न : शांत, संयमी, आज्ञाकारी व पढ़ाकू होते हैं। बातों को मन से लगा लेते हैं। एक बार समझाने से ही बात समझ जाते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
मकर लग्न में आभूषण व्यापार से लाभ
वर्तमान में भविष्य का पूर्वाभास
कुंडली में मांगलिक दोष निवारण
ज्योतिष एक नजर में
7वें भाव के शनि के शुभ-अशुभ फल
दाम्पत्य जीवन में बाधक योग