विशेष : विशेषकर जो मांगलिक हैं उन्हें इसकी पूजा अवश्य करना चाहिए। चाहे मांगलिक दोष भंग आपकी कुंडली में क्यों न हो गया हो फिर भी मंगल यंत्र मांगलिकों को सर्वत्र जय सौख्य विजय अभ्युदय और आनंदमय है।
निम्न 21 नामों से मंगल की पूजा करें। 1. ऊँ मंगलाय नम: 2. ऊँ भूमि पुत्राय नम: 3. ऊँ ऋण हर्वे नम: 4. ऊँ धनदाय नम: 5. ऊँ सिद्ध मंगलाय नम: 6. ऊँ महाकाय नम: 7. ऊँ सर्वकर्म विरोधकाय नम: 8. ऊँ लोहिताय नम: 9. ऊँ लोहितगाय नम: 10. ऊँ सुहागानां कृपा कराय नम: 11. ऊँ धरात्मजाय नम: 12. ऊँ कुजाय नम: 13. ऊँ रक्ताय नम: 14. ऊँ भूमि पुत्राय नम: 15. ऊँ भूमिदाय नम: 16. ऊँ अंगारकाय नम: 17. ऊँ यमाय नम: 18. ऊँ सर्वरोग्य प्रहारिण नम: 19. ऊँ सृष्टिकर्त्रे नम: 20. ऊँ प्रहर्त्रे नम: 21. ऊँ सर्वकाम फलदाय नम: विशेषकर किसी ज्योतिष से चर्चा करके ही पूजन करना चाहिए। मंगल की पूजा का विशेष महत्व होता है। अपूर्ण या कुछ जरूरी पदार्थों के बिना की गई पूजा प्रतिकूल प्रभाव भी डाल सकती है। |