बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. गुरु आए अपने ही घर
Written By WD

गुरु आए अपने ही घर

मीन राशि में गुरु का प्रवेश

largest planet Jupiter | गुरु आए अपने ही घर
- अशोक ंवार मयं
ND

गुरु का मीन राशि में अपने ही नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में प्रवेश होना मीन लग्न व मीन राशि वालों के लिए अतिशुभ फलदाई रहेगा। गुरु ज्ञान, नीति, सुशासन, न्याय, धर्म, मान प्रतिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। जन्म पत्रिका में अनुकूल स्थिति व गोचर में भी शुभ स्थिति ही पूर्ण सफलतादायक होती है।

वर्तमान में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं। इसके लिए भी ग्रह ही जिम्मेदार माने जाते हैं। राहु राजनीति का कारक है जो वर्तमान में गुरु की राशि धनु पर चल रहा है। गुरु अभी तक वक्र-मार्गी होकर मीन व कुंभ राशि पर थे। अब गुरु मीन में ही रहकर मेष राशि में जाएँगे। परिणामस्वरूप न्यायपालिका सख्त नजरिया अपनाएगी, लेकिन धनु राशि में राहु के कारण भ्रष्ट राजनीतिज्ञ कोई ना कोई गली निकाल ही लेंगे।

गुरु के प्रवेश के समय मेष लग्न का उदय हो रहा था। गुरु मीन में होकर द्वादश भाव में है जो भाग्य का स्वामी भी है। द्वादश भाव व्यय भाव है अतः भारत के भाग्य को ये भ्रष्टाचारी दागी बना देंगे। ईमानदारी का दम घट सकता है लेकिन न्यायपालिका सख्त नजर आने से सरकार शर्मसार होगी।

लग्न का स्वामी मंगल भाग्य में धनु राशि का होकर नीच के राहु के साथ-साथ बुध का भी होने से सरकार अनेक बाधाओं से जुझती नजर आएगी। चंद्र जो मन का कारक है, पंचमेश सूर्य के साथ होने की वजह से सरकार नीतिगत फैसले लेने में असमर्थ रहेगी। सप्तमेश सप्तम में स्वराशि का होने से दैनिक व्यापारिक वर्ग अनुकूल स्थिति प्राप्त करेंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले होंगे। षष्टम भावस्थ शनि मुश्किल को आसान बना देगा, शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष लग्न या मेष राशिवालों के लिए मकान भूमि, संपत्ति के मामलों में अनुकूल समय रहेगा। बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी, माता से लाभ रहेगा।

वृषभ लग्न या राशि वालों के लिए आय के साधनों में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी।

मिथुन लग्न या राशि वालों को राज्य से लाभ, व्यापार में सफलता, पिता से, राजनीति में सफलता, दाम्पत्य जीवन में उत्तम स्थिति रहेगी।

कर्क लग्न या राशि वालों के लिए भाग्य में वृद्धि, धर्म-कर्म में आस्था, रूकावटें दूर होंगी। शत्रु पक्ष पर प्रभाव रहेगा, नाना-मामा से सहयोग पाएँगे।

सिंह लग्न या राशि वालों के लिए कष्ट के बाद विद्या में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार, यश में वृद्धि, लेखन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

SUNDAY MAGAZINE
कन्या लग्न या राशि वालों के लिए दैनिक कार्यों में सफलता, अविवाहितों के लिए खुशखबरी, पारिवारिक चिन्ता दूर होगी।

तुला लग्न या राशि वालों के लिए शत्रु पर विजय, कोर्ट-कचहरी के मामलों में रूकावट के बाद लाभ रहेगा। भाई का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक लग्न या राशि वालों के लिए सन्तान लाभ, विद्या के क्षेत्र में उन्नति, धन संबंधित परेशानियाँ दूर होगी। वाणी के द्वारा लाभ होगा।

धनु लग्न या राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में सफलता, मकान की समस्या हल होगी। माता पक्ष से लाभ रहेगा। स्वास्थ्य लाभ, हर काम में सफलता।

मकर लग्न या राशि वालों के लिए परिश्रम द्वारा सफलता, भाई का सहयोग, सहभागिता संभव। यात्रा से लाभ।

कुंभ लग्न या राशि वालों के लिए धन की दृष्टि से उत्तम, परिजनों का सहयोग मिलेगा, वाणी के द्वारा सफलता मिलेगी, आर्थिक मामले सफल होंगे।

मीन लग्न व राशि वालों के लिए स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व स्वप्रयत्नों से कार्य में लाभ, प्रभाव में वृद्वि होगी। पिता का सहयोग, राज्य व्यापार में सफलता रहेगी।

उपरोक्त फल की शुभता जन्म के समय कुंडली में स्थित ग्रहों के अनुसार होती है व दशा-अन्तरदशा भी संबंधित ग्रहों की हो तो अति उत्तम परिणाम मिलते हैं।