27 मई को नैपच्यून ग्रह वक्री हो रहा है। इस ग्रह ने मार्केट (बाजार) को दस दिन पहले ही खराब कर दिया है। एस्ट्रोदुनिया डॉट कॉम के सीईओ पं. राजीव प्रकाश का मानना है कि इन ग्रह स्थितियों की वजह से जून में मार्केट एक भयंकर मंदी से गुजरेगा जबकि जनवरी के महिने में यह ग्राफ इससे भी नीचे जा सकता है।
ऐसी अपेक्षा की जाती है कि 20 जून के पहले ही पाँच दिनों की भयंकर मंदी होगी जिससे एक दिन डाउन सर्किट लग सकता है।
पंडित जी ने जनवरी में घोषणा की थी कि 24 जनवरी के पहले एक से ज्यादा डाउन सर्किट लग सकता है और सेवी को बाजार रोकना पड़ेगा। उनकी यह भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई। | | एस्ट्रोदुनिया डॉट कॉम के सीईओ पं. राजीव प्रकाश का मानना है कि इन ग्रह स्थितियों की वजह से जून में मार्केट एक भयंकर मंदी से गुजरेगा जबकि जनवरी के महिने में यह ग्राफ इससे भी नीचे जा सकता है। |
| |
उनका मानना है कि इन ग्रह स्थितियों के कारण जुलाई के अंत तक सोना-चाँदी, ताँबे में भी एक बड़ी गिरावट आ सकती हैं।
उनके अनुसार वर्तमान ग्रह स्थितियाँ ये इंगित करती है कि 10 जुलाई के पहले केन्द्र सरकार को भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। (वेबदुनिया न्यूज)
- पं. राजीव प्रकाश अग्रवाल से बातचीत के आधार पर
|