|
वर्ष 2008 : आर्थिक भविष्यफल
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
- ज्योतिर्विद डॉ. रामकृष्ण तिवारी जनवरी : दि. 4 को बुध मकर में रुई में पहले तेजी के बाद मंदी के योग बनाएगा। चाँदी घट-बढ़कर तेज होगी। दि. 14 को मकर का रवि से गेहूँ, जौ, चना में तेजी करेंगे। दि. 19 से शुक्र, धनु सोना, चाँदी, उड़द, गेहूँ, जवाहरात, मूँग, मसूर, सरसों तेल, तिलहन, गुड़ में तेजी करेगा। चावल, जायफल, हल्दी में यथास्थिति व चने में विशेष तेजी का योग बनाएगा।
फरवरी : दि. 1 से 7 फरवरी तक बाजार तेज रहेगा। दि. 7 को गुरुवारीय अमावस्या के पश्चात इसकी दिशा मंदी की ओर आएगी। दि. 12 को घी, तेल, अलसी, गुड़, शक्कर, रुई में तेजी बनेगी। सोना, चाँदी, अनाज में मंदी का योग है। रविवार का चन्द्रोदय उड़द, मूँग, चावल,गेहूँ, शक्कर, कपास, केसर, सरसों, चमड़े में तेजी देगा।
मार्च : दि. 1 से 8 तक बाजार सामान्य रहेगा। दि. 8 को शुक्र कुंभ का तेल, शक्कर, चावल, सरसों, हल्दी, हींग में तेजी लाएगा। दि. 14 मीन का सूर्य धातुओं में तेजी करेगा। दि. 15 को चन्द्र मंगल की युति में तेजी का लाभ ले लेना चाहिए। दि. 17 से व्यापार में मंदी का योग बनेगा। रुई, सोना, चाँदी, तेल, मूँगफली में मंदी रहेगी।
अप्रैल : 1 अप्रैल शुक्र मीन में रुई, चाँदी व सफेद वस्तु में तेजी करके मंदी करेगा। दि. 7 को चन्द्र दर्शन से रुई, चाँदी, नमक, सरसों तेल में तेजी का योग बनेगा। दि. 21 को रवि बुध का योग गेहूँ, चावल, शक्कर, गुड़ में तेजी का अच्छा योग बनेगा। दि. 25 रवि-बुध-शुक्र जौ, चना, गेहूँ में तेजी, तिल, तेल, सरसों में मंदी करेगा।
मई : मार्गी शनि दि. 3 से बाजार में बड़ी मंदी के योग बनाएगा। दि. 6 को चन्द्र दर्श चाँदी, सोना, सरसों, घी, उड़द, मूँग, मसूर, चने में स्थिति सुधारेगा। दि. 16 से गुड़, कपास, सुपारी, नारियल, तेल में तेजी लाएगा। दि. 19 से रुई, चाँदी, सोने में विशेष मंदी का योग बनेगा। दि. 26-29 तक सभी में मंदी की स्थिति रहेगी।
जून : दि. 3 मंगलवारी अमावस्या से तेजी के योग बनेंगे। गेहूँ, चना, चंदन, सोना, चाँदी, अलसी में तेजी लाएगा। दि. 18 के बाद विशेष तेजी का योग दि. 20 तक रहेगा। दि. 24 से गुड़, घी, शक्कर, नमक में मंदी का योग रहेगा। दि. 28 से बाजार की दिशा में परिवर्तन होकर तेजी सोना, हल्दी, चना केसर में आएगी।
|
|
|
|
|