मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिसंबर में जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Devendra SharmaND
दिसंबर माह में जन्मे व्यक्ति स्पष्टवादी मुँहफट होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने काम में सीधा लक्ष्य बेध करते हैं। इन्हें स्पष्ट बोलने की आदत होती है अतः ये कभी-कभी दुश्मन भी पाल लेते हैं। ऐसे व्यक्ति अपना सारा ध्यान उस क्षण कर रहे काम पर केंद्रित रखते हैं और जब तक पूरे प्रयास कर थक नहीं जाते किसी दूसरी ओर निगाह भी नहीं करते हैं।

इनके मस्तिष्क में इतनी शीघ्रता से विचार कौंधते हैं कि वे प्रायः दूसरों के वार्तालाप में बीच में टपक पड़ते हैं और धीरे या रुककर बोलने वालों के प्रति अधीरता प्रकट करते हैं। ये सत्यवादी होने से वे दूसरों को छलने के प्रयासों का भंडाफोड़ कर देते हैं, भले ही उनका यह कार्य अपने हितों के विरुद्ध हो। ये अपने काम में तब तक विश्राम नहीं लेते, जब तक थक नहीं जाते।

व्यापार या अन्य किसी कार्य में भारी उद्यमी होते हैं लेकिन अपने को कभी एक ढंग के काम से बंधा महसूस नहीं करते अतः वे तेजी से अपने विचार बदलते रहते हैं। राजनीतिज्ञ के रूप में वे अपनी नीतियों में अनेक बार बदलाव करते हैं। यदि धर्म प्रचारक के रूप में हो तो धर्म के बारे में अपने विचार बदल सकते हैं। ऐसे जातक अभिमानी इतने होते हैं कि अपनी गलती को स्वीकार नहीं करते।
  दिसंबर माह में जन्मे व्यक्ति स्पष्टवादी मुँहफट होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने काम में सीधा लक्ष्य बेध करते हैं। इन्हें स्पष्ट बोलने की आदत होती है अतः ये कभी-कभी दुश्मन भी पाल लेते हैं। ऐसे व्यक्ति अपना सारा ध्यान उस क्षण कर रहे काम पर केंद्रित रखते हैं।      


यदि ऐसे व्यक्ति महसूस करें कि अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते तो बीच में ही रुक जाते हैं। अपनी महत्वाकांक्षा को छोड़कर, नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। इस माह में जन्मे स्त्री हो या पुरुष, भावुकता में बहकर विवाह कर तो लेते हैं लेकिन बाद में पछताते भी हैं।

अभिमानी स्वभाव होने से अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं और अन्य उनके वैवाहिक जीवन को आदर्श समझ बैठते हैं। ऐसे व्यक्ति कानून और व्यवस्था के पक्के समर्थक होते हैं। पूजा स्थलों पर नियमित रूप से जाते हैं। ऐसे जातक भारी लोकप्रियता प्राप्त करते हैं और जन आदर्श बन जाते हैं और उन पर यश तथा पद थोंप दिए जाते हैं।

इस मास में जन्मी महिलाएँ पुरुषों से अधिक उदात्त होती हैं। अपने पति और बच्चों की सफलता के लिए जितना कर सकती हैं, करती हैं और आत्मत्याग को तैयार रहती हैं। घर से उन्हें गहरा प्रेम होता है। उनमें सम्मान और कर्तव्य के प्रति ऊँची समझ होती है लेकिन जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत स्वतंत्र होता है। ऐसे लोग एक पल में संवेदनशील, दूसरों के बहकावे में आने वाले और शांत हो सकते हैं। दूसरे ही क्षण वे पूर्ण आवेशी और दुस्साहसी हो सकते हैं।

सत्य, शांति और न्याय के पक्षधर होने के कारण उनका सच्चा धंधा पीड़ितों की सेवा है। सताए हुए और दबाए हुए लोगों के साथ उनकी प्रबल सहानुभूति होती है। कभी न कभी वे किसी मानवीय या सुधार कार्य में अपना झंडा गाड़ते हैं। उनमें परिहास की गहरी समझ होती है और तर्क करना पसंद करते हैं।

वस्तुतः वे मित्रों में वाद-विवाद की असाधारण कुशलता के लिए जाने जाते हैं। खुली हवा और घर से बाहर आमोद-प्रमोद के शौकीन होने के कारण वे जंगली ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय प्रदेश की खोज करते या वहीं विचरण करते अपने स्वाभाविक रूप में होते हैं। ये स्पष्ट, खुले दिलवाले और बहुत उदार होते हैं। इनका व्यवहार आमतौर पर विनम्र होता है।

इनमें उच्च कोटि का पूर्वाज्ञान रहता है और गुप्त ज्ञान तथा मन विषयक मामलों में अभिरुचि प्रदर्शित करते हैं। ये संगीत और साहित्य के प्रेमी होते हैं तथा इनमें दखल भी रखते हैं। इन्हे मादक पदार्थों से बचना चाहिए एवं प्रातः टहलना इनके लिए उत्तम रहेगा।

शवासन इनके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। शरीर को ढीला छोड़कर गहरी श्वास लेना व धीरे-धीरे छोड़ना उपयुक्त रहेगा। धन के मामलों में इन्हें सावधानी रखनी चाहिए। इनके अच्छे मित्र मेष, सिंह, मिथुन, मीन राशि वाले होंगे एवं साझेदारी व वैवाहिक तालमेल भी इन्हीं राशियों वाले से उत्तम रहेगा।
और भी
विवाह के कुछ शास्त्रीय नियम
वर्ष 2008 में विवाह के योग ही योग
धनु का गुरु किन्हें देगा लाभ, जानिए
सप्तमेश चंद्र द्वादश में हो तो लव मैरेज
सूर्य-चन्द्र तुला राशि में हो तब लक्ष्मीपूजन शुभ
लक्ष्मी को करें प्रसन्न तो आए लक्ष्मी घर