कार्तिक कृ. पक्ष की सप्तमी दिनांक 1 नवंबर 2007 सवत: 2064 शालीवाहन शके 1929 को गुरु पुष्य नक्षत्र प्रात: 5.29 से दूसरे दिन ता. 2 नवंबर को प्रात: 5.43 पर समाप्त होगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन बहीखाते लाने का प्रचलन कई वर्षों से चला आ रहा है।
कभी-कभी दिपावली पूर्व रवि पुष्य नक्षत्र भी आता है। आजकल अधिकतर कम्प्यूटर पर ही हिसाब-किताब रखा जाता है। लेकिन फिर भी व्यापारिकगण बहीखाता इस दिन ले लेते है। एवं धन त्रयोदशी के दिन गद्दी बिछाकर बहीखाता पूजन करते है। | कार्तिक कृ. पक्ष की सप्तमी दिनांक 1 नवंबर 2007 सवत: 2064 शालीवाहन शके 1929 को गुरु पुष्य नक्षत्र प्रात: 5.29 से दूसरे दिन ता. 2 नवंबर को प्रात: 5.43 पर समाप्त होगा। |
| |
कई संस्थानों में कम्प्यूटर का पूजन किया जाता है। इस दिन चाँदी शुभ मुहूर्त में खरीदी जाए तो वर्षभर चाँदी ही चाँदी हो। कहने का तात्पर्य यह कि चाँदी खरीदना अति शुभ माना गया है। कुछ लोग सोना भी खरीद लेते है। लाभ के चौघडि़ये में चाँदी, सोना बहीखाते खरीददारी करना अतिशुभ होता है।
इस दिन स्थानिय सूर्योदय से समाप्ति तक के समय को आठ भागों में बराबर कर लाभ व शुभ, अमृत का समय हो उस समय खरीददारी करना चाहिए। यूँ तो गुरु पुष्य नक्षत्र अपने आप में ही शुभ रहता है। फिर भी चौघडि़या देखकर उपरोक्तानुसार खरीददारी करना चाहिए।
इंदौर का सूर्योदय 6.35 सूर्यास्त 5.46 है। इस दिन 11 घंटे 11 मिनट का दिन रहेगा। इस दिन एक चौघडि़या 1 घंटा 24 मिनट का होगा। इस दिन शुभ, रोग, उद्वेग, चर, लाभ, अमृत, काल, शुभ शाम तक फिर शाम से अमृत 1 घंटा 24 मिनट तक रहेगा। व्यापारिकगण अपने हिसाब से खरीददारी कर लाभ पा सकते है।
|