गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Shravan Festival
Written By WD

श्रावण मास विशेष : शिव कृपा चाहे तो जल जरूर बचाएं

शिव कृपा चाहे तो जल जरूर बचाएं - Shravan Festival

भगवान शिव ही स्वयं जल हैं

पुराणों में पानी के महत्व और उसके संरक्षण के बारे में स्पष्ट व्याख्या की गई है। शिव पर जल चढ़ाने का महत्व भी समुद्र मंथन की कथा से जु़ड़ा है। अग्नि के समान विष पीने के बाद शिव का कंठ एकदम नीला पड़ गया था। 


 
FILE


विष की ऊष्णता को शांत करके शिव को शीतलता प्रदान करने के लिए समस्त देवी-देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया। इसलिए शिव पूजा में जल का विशेष महत्व है।

शिव पुराण में कहा गया है कि भगवान शिव ही स्वयं जल हैं-


अगले पेज पर पढ़ें जल मंत्र


संजीवनं समस्तस्य जगतः सलिलात्मकम्‌।

भव इत्युच्यते रूपं भवस्य परमात्मनः ॥



FILE


अर्थात्‌ जो जल समस्त जगत के प्राणियों में जीवन का संचार करता है वह जल स्वयं उस परमात्मा शिव का रूप है। इसीलिए जल का महत्व समझकर उसकी पूजा करना चाहिए, न कि उसका अपव्यय।

समाप्त