शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. गणेशोत्सव
  6. कैसी हो भगवान श्री गणेश की प्रतिमा
Written By WD

कैसी हो भगवान श्री गणेश की प्रतिमा

Ganesh Chaturthi Puja | कैसी हो भगवान श्री गणेश की प्रतिमा
दस दिवसीय गणशोत्सव में शुभ मुहूर्त में स्थापित गणेश जी का विसर्जन जरूरी होता है। लेकिन आम दिनों में घर में गणेश जी कैसे होना चाहिए आइए जानते हैं-


FILE


- घर में नीम की लकड़ी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाए तो हर परेशानी स्वयं ही दूर हो जाती है। इसके और भी फायदे हैं, जो इस प्रकार हैं-

* रोज नीम की लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा की धूप-दीप से पूजा करने से भगवान गणपति प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस प्रतिमा के स्थापित होने पर आपके घर में कोई संकट, कोई परेशानी नहीं आती।

* इस प्रतिमा की रोज पूजा करने से शत्रु भी मित्र बन जाते हैं।

* इस मूर्ति को घर में स्थापित करने से घर का वातावरण शुद्ध व सात्विक हो जाता है।

* नीम की लकड़ी के गणेश जी को घर में स्थापित करने से घर में धनधान्य में वृद्धि होती है।

* वास्तुदोष भी स्वत: ही दूर हो जाते हैं।