गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. आचार्य श्री भर‍त सागरजी का देवलोकगमन
Written By WD

आचार्य श्री भर‍त सागरजी का देवलोकगमन

Bharat Sagar ji Maharaj | आचार्य श्री भर‍त सागरजी का देवलोकगमन
गुजरात केसरी एवं दिगंबर जैन समाज के संत आचार्य श्री भर‍त सागर महाराज जी का 64 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को ह्रदयघात से देवास जिले के पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र में देवलोकगमन हो गया।

आचार्यश्री सुबह 10 बजे ही पुष्पगिरी में उनका प्रवेश हुआ था। आहार-विहार के लिए आए तो उनके सीने में दर्द उठा, बाद में शाम 4 बजे देवलोकगमन हो गया। संतश्री का जन्म 16 दिसंबर 1950 को ग्राम गुडरगाम जिला शिवपुरी (मप्र) में हुआ था।

शनिवार दोपहर एक बजे आचार्य श्री का डोला पुष्पगिरी पर निकलेगा और यहीं पर उनकी समाधि बनाई जाएगी।