मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. इस्लाम धर्म
Written By WD

भारत की पहली ब्रेललिपि की अरेबिक कुरान

भारत की पहली ब्रेललिपि की अरेबिक कुरान -
इंदौर। नेत्रहीन मुस्लिम बच्चों और युवाओं के लिए भारत में अब तक इस्लाम धर्म के पवित्र धर्मग्रंथ कुरान को पढ़ने का कोई आसान विकल्प नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

PR

देश की पहली ‘ब्रेल लिपि में अरेबिक कुरान’ तैयार होने से भारत अब दुनिया का 5वां ऐसा देश बन गया है, जहां नेत्रहीन मुस्लिम बच्चे और युवा अपने मजहब की पवित्र किताब कुरान पढ़ सकेंगे।

मदरसा नूर रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड के अध्यक्ष प्रोफेसर हलीम खान ने बताया कि हमारी संस्था की 23 वर्षीय सचिव राबिया खान ने ‘अरेबिक ब्रेल कुरान’ को तैयार किया है, जो स्वयं भी बचपन से नेत्रहीन हैं।

अगले पन्ने पर, किन देशों में तैयार हो चुकी है...



उन्होंने बताया कि भारत से पहले अरेबिक ब्रेल की कुरान दुनिया के 4 अन्य मुल्कों पाकिस्तान, जॉर्डन, सऊदी अरब, और मलेशिया में तैयार हो चुकी है। राबिया खान की इस उपलब्धि के साथ अरेबिक ब्रेल कुरान तैयार करने वाला भारत दुनिया का 5वां मुल्क बन गया है।

PR

उन्होंने कहा कि राबिया ने करीब 10 माह की मेहनत के बाद इस अरेबिक ब्रेल कुरान को तैयार किया है। इस नई शुरुआत के साथ नेत्रहीन बच्चों के क्षेत्र में नई संभावनाओं का जन्म होगा और उन्हें नई दिशा मिल सकेगी।