शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2014
  4. कन्या लग्न : कैसा होगा 2014

कन्या लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न के अनुसार जानिए नया साल

Virgo Horoscope 2014 | कन्या लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए


FILE


कन्या लग्न- वर्षारंभ में लग्न का स्वामी बुध चतुर्थ भाव में सूर्य-चंद्र के साथ है। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। जन-धन से संबंधित कार्य बनेंगे। मकान-भूमि से संबंधित कार्य में लाभ होगा।

मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग के साथ प्रगति पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद वातावरण के साथ प्रसन्नता रहेगी। वाहनादि सावधानी से चलाएं। चोट लगने का खतरा है।

बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी। यात्राओं के योग बनेंगे। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। बचत के योग बनेंगे। भाग्योन्नति हेतु ओपेल पहनना शुभ रहेगा। इस वर्ष पन्ना पहनना भी अति शुभ फलदायी रहेगा। वाद विवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग भी प्रसन्नता पाएंगे।

20 जून से गुरु की आय भाव यानी एकादश पर उच्च की स्थिति आय में वृद्धि का सूचक है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।