मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. वृषभ राशि और वर्ष 2013
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

वृषभ राशि और वर्ष 2013

वृषभ राशि और वर्ष 2013 का भविष्य फल

Taurus Horoscop 2013 | वृषभ राशि और वर्ष 2013
FILE

वृषभ- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी शुक्र है। अर्थ प्रधान व सौन्दर्य का कारक होने से यह जातक उत्तम कदकाठी के, सुंदर और विपरित लिंग के प्रति आकर्षण शक्ति वाले होते हैं। कला व सौन्दर्य के प्रति सजग रहते हैं। शुक्र की स्थिति के अनुसार परिणाम भी मिलते हैं।

शुभ रत्न- ओपल शुभ रंग- सिल्वर।

सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष बहुत कुछ ठीक रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचकर चलें। खान-पान का ध्यान रखें।

दांपत्य जीवन- परिवारिक मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। कभी-कभी नोंकझोंक भी संभव है।

व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सावधानी रखकर चलें तो लाभजनक स्थिति पा सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में भी ध्यान रखना होगा।

नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पूरे वर्ष भर उत्साहजनक माहौल रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। समय का ध्यान अवश्य रखना होगा।

आर्थिक स्थिति- धन संबंधी मामलों में संभल कर चलना होगा। धन लाभ स्वप्रयत्नों से ही मिलेगा। अकस्मात धन लाभ के योग न के बराबर ही हैं।

शत्रु पक्ष- शत्रु पक्ष से आपको डरने की जरूरत नहीं है। कोर्ट कचहरी के मामलों में समय आपके अनुरूप ही रहेगा। सावधानी अवश्य रखें।

नए साल में वृषभ राशि के सितारे


नए साल में वृषभ राशि के सितारे

जनवरी- पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। सोचे हुए कार्य बनेंगे। परिवारिक समय सुखद रहेगा।

फरवरी- स्वप्रयत्नों से आप अपने कार्य में सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों में यह मास अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग द्वारा प्रगति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा।

मार्च- बाहरी कार्यों में सफल होकर धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में भी प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक समय सुखद व्यतीत होगा। शुभ कार्य भी होंगे।

अप्रैल- समय का सदुपयोग कर अपने कार्य में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। आय के मामलों में स्वप्रयत्नों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ रहेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मई- पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य में सफल होंगे। धन संबंधी मामलों में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सतर्कता रखना होगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे।

जून- पारिवारिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। सोचे कार्य समय पर बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होकर लाभजनक स्थिति रहेगी।

जुलाई- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। लेखन कार्य से जुड़े व्यक्ति प्रगति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। नौकरीपेशा सहयोग पाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

अगस्त- वाक् चातुर्य का लाभ मिलेगा। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। परिवारिक मामलों में समय सुखद व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा।

सितबंर- पारिवारिक सुख शांति रहेगी। इच्छित कार्य बन जाने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

अक्टूबर- दैनिक व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। आर्थिक मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। मकान भूमि संबंधी कार्य बनेंगे। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा।

नवंबर- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रयास करें सफल होंगे। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग द्वारा अपने कार्य में सफल होंगे।

दिसंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफल होंगे। भाग्य साथ देगा। महत्वपूर्ण कार्य बनने से प्रसन्नता रहेगी। सतांन से लाभ रहेगा