शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. रंग पंचमी : राशिनुसार करें रंगों का चयन
Written By WD

रंग पंचमी : राशिनुसार करें रंगों का चयन

इस रंग पंचमी पर करें राशिनुसार रंगों का प्रयोग

Rang Panchami Festival | रंग पंचमी : राशिनुसार करें रंगों का चयन
रंगपंचमी प्रमुख भारतीय त्योहार होने के साथ साधना की दृष्टि से भी विशेष सिद्धमय महापर्व है। ज्योतिषी पं. मोहनलाल द्विवेदी कहते हैं कि जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

FILE


मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।


FILE


वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।


FILE



मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।


FILE


कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।


FILE


सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। यह रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।


FILE


कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नतादायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।


FILE


तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।


FILE


वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।


FILE


धनु और मीनः- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।


FILE


मकर और कुंभ :- काला, नीला और बैगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं