मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By WD

मार्गी शनि और 12 राशियां

तुला में आए शनि, जानिए क्या होगा आप पर असर

मार्गी शनि और 12 राशियां -
- सी‍ता शर्मा

मार्गी शनि का बारह राशियों पर फल

FILE


मेष : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर मेष राशि शनि जातक शत्रुरहित रहता है। मुकदमे में सफलता के योग बनते हैं। अपनी मित्र शुक्र की तुला राशि पर उच्च का हो तो उसके प्रभाव से जातक को व्यवसाय तथा स्त्री के पक्ष में विशेष सफलता पर ही पक्ष से लाभ होता है।

FILE


वृषभ- शनि तुला राशि पर मार्गी होकर रोग व शत्रु पक्ष में बहुत प्रभाव रखने वाला व दिखावे वाला है। कर्ज से मुक्ति मिलने के रास्ते बनेंगे व कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है।


FILE


मिथुन : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर जातक को संतान व विद्या बुद्धि के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। लाभ दृष्टि से अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है व कुटुंब व धन संतोषजनक स्थिति में रहता है।

FILE


कर्क : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर माता, भूमि एवं सुख के भवन में स्थित शनि के प्रभाव जातक को माता, सुख, भूमि तथा मकान के पक्ष में विशेष सफलता मिलती है।


FILE


सिंह : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर शनि के तृतीय भाव में पराक्रम में वृद्धि तथा भाई-बहन सुख मिलता है, भाग्य में कमी आ सकती है व बाहरी लाभ में कुछ कमी व व्यय अधिक रहता है।


FILE


कन्या : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर दूसरे धन कुटुंब के स्थान के प्रभाव से जातक बुद्धि तथा परिश्रम द्वारा धन तथा कुटुंब से वृद्धि होने के योग बनते हैं। आयु में कुछ कमी रह सकती है व लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ सकता है।


FILE


तुला : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर स्थूल शरीर व व्यापार व स्त्री पक्ष में कमजोरी रहती है व राज्यपक्ष व पिता से कमी रहेगी।


FILE


वृश्चिक : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर जातक का व्यय स्थान पर खर्च अधिक रहेगा शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, परंतु बाहरी स्थान लाभ प्राप्त होगा व भाग्य में कुछ कमी रहेगी।


FILE


धनु : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर जातक को विशेष आमदनी प्राप्त होगी व आकस्मिक धन के लाभ बनेंगे व संतान व बुद्धि के क्षेत्र कुछ कमी रह सकती है व आयु व पुरातत्व में कमी आ सकती है।


FILE


मकर : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर पिता, राज्य व व्यवसाय से सम्मान व सफलता प्राप्त होगी व सुख में कमी आ सकती है। परिश्रम करना पड़ सकता है।


FILE


कुंभ : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर भाग्य व धर्म के स्थान पर विशेष उन्नति योग बनेंगे। बाहरी संबंधों से लाभ व मुकदमे व शत्रु पक्ष के विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है।


FILE


मीन : शनि तुला राशि पर मार्गी होकर मिला-जुला व आयु और पुरातत्व का विशेष लाभ रहेगा व आयु में वृद्धि होगी, परंतु वाणी संयम और धन में कमी व कुटुंब पक्ष में कमी रहेगी व संतान पक्ष पर ध्यान देना जरूरी होगा