मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. दिसंबर 2012 : बारह राशियों का भविष्य-फल
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दिसंबर 2012 : बारह राशियों का भविष्य-फल

दिसंबर माह और आपकी राशि

Monthly Bhavishyava | दिसंबर 2012 : बारह राशियों का भविष्य-फल
FILE

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, न्यायालय संबंधी कार्य समाप्त होंगे, धार्मिक यात्रा में लाभ मिलेगा, नौकरी में स्थान-परिवर्तन के योग है, व्यापर अच्छा रहेगा, कृषि कार्य में उन्नति होगी।

दि. 4, 12 शुभ है, 7 अशुभ है। श्रीराम रक्षा-स्त्रोत का पाठ लाभदायक है।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ में वृद्धि वाला रहेगा। न्यायिक कार्य में विजय मिलेगी, सामाजिक यात्रा के योग है, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे, कृषि मध्यम रहेगी। वाहन से भय रहेगा, ह्रदय रोगी ठीक होंगे।

दिनांक 7, 14 शुभ है, 5 अशुभ है। सीताराम आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। बेरोजगार वर्ग को नौकरी मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, कृषि सामान्य रहेगी।

दिनांक 10, 22 शुभ है, 5 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद है।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। भाग्य की उन्नति होगी। व्यापार अच्छा लाभ देगा, कृषि बढ़ेगी एवं नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है।

दिनांक 6, 24 शुभ है, 3 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। जमीन-जायदाद का विवाद समाप्त होगा, व्यापार सामान्य रहेगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है ध्यान रखें।

दिनांक 4, 16 शुभ है, 7 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह घर में मांगलिक कार्य वाला रहेगा। व्यापार लाभ देगा, नौकरी में उन्नति होगी, धार्मिक रूचि बढ़ेगी एवं कृषि अच्छा लाभ देगी। भूमि विवाद समाप्त होगा।

दिनांक 8, 19 शुभ है, 11 अशुभ है। कुलदेवी की आराधना लाभप्रद है।

FILE
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, कृषि एवं व्यापार में हानि हो सकती है, अत्याधिक व्यय होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए वाहन का सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

दिनांक 12, 24 शुभ है, 5 अशुभ है। राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनैतिक लाभ वाला रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि में लाभ मिलेगा, व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे।

दिनांक 4, 20 शुभ है, 2 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा, नौकरी में उन्नति होगी, कृषि लाभ देगी। कानूनी विवाद समाप्त होंगे, सामाजिक यात्रा होगी।

दिनांक 3, 27 शुभ है, 22 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभदायक है।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में उन्नति वाला रहेगा। भूमि क्रय होगी एवं नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। सम्मान प्राप्त होगा, परंतु कुसंगति से बचे, कष्ट आ सकता है।

दिनांक 5, 18 शुभ है, 9 अशुभ है। गणेश जी की आराधना लाभप्रद है।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धन-समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में
अधिकारी नाराज हो सकते है, अत: ध्यान दें। पारिवारिक विरोध का सामना कराना पड़ेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

दिनांक 8, 16 शुभ है, 3 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद है।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन सुख वाला रहेगा। व्यापार माध्यम रहेगा। नौकरी में समस्या आ सकती है। श्रम अधिक करना पड़ेगा, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक 6, 21 शुभ है, 10 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।