शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. दिसंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

दिसंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष : विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी

Monthly Astrology Hindi | दिसंबर 2011 : क्या कहती है आपकी राशि
- सुरेंद्र बिल्लौरे
ND

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के योग बनते हैं। नौकरों एवं कर्मचारियों से लाभ ‍मिलेगा। कृषि कार्य लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। अग्नि से भय है। हानि की संभावना बनती है। ध्यान दें। दिनांक - 3, 18 शुभ, 11 अशुभ है। विष्णु आराधना लाभप्रद है।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राज्य पक्ष से लाभवाला रहेगा। पत्नी से विशेष लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति के चांस मिलेंगे। पुराने मित्र से व्यवहार ठीक रखें। कृषि सामान्य रहेगी। दिनांक 5, 25 शुभ है, 10,18 अशुभ। श्रीकृष्ण की स्तुति शुभ रहेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर का महीना लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार से विशेष लाभ मिलेगा। भूमि क्रय के योग बनते है। शिक्षा ठीक रहेगी। कृषि एवं वाहन से अच्छा लाभ रहेगा। राज्य पक्ष से हानि के योग बन‍ते है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 4, 12 शुभ, 15 अशुभ है। शिव आराधना लाभ देगी।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। राज्य कार्य करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा। मित्रों से व्यवहार में कटुता आ सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। दिनांक 6, 15 शुभ, 11 अशुभ है। कृष्ण भक्ति लाभप्रद रहेगी।

ND
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान प्राप्ति वाला रहेगा। शत्रु पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। मकान संबंधी समस्या रहेगी। नजदीकी संबंधों में दरार के योग बनते हैं। लंबी यात्रा न करें, हानि के योग बनते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभप्रद है। नौकरी में उन्नति होगी। दिनांक 1, 10 शुभ है, 6 अशुभ। देवी भक्ति करें।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा। यात्रा से सुख प्राप्त‍ होगा। बहन के पक्ष से विवाद के योग बनते हैं। पत्नी को कष्‍ट के योग है। दोस्तों से व्यवहार बनाकर रखें। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। दिनांक 11, 28 शुभ है, 17 अशुभ। शिव शक्ति की आराधना करें।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। सरकारी काम से लाभ मिलेगा। सरकारी ठेकेदारों को विशेष लाभ। बाहरी यात्रा से लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। पुराने मित्र से मिलन के योग बनेंगे। दिनांक 10, 18 शुभ एवं 6 अशुभ है। विष्णु आराधना करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सदस्यों से लाभ वाला रहेगा। विद्या के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि कार्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। राज्य पक्ष से हानि के योग। भाई को कष्ट के योग। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। दिनांक 4, 16 शुभ, 7, 18 अशुभ। कृष्ण आराधना लाभप्रद है।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोई मांगलिक कार्य वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबी यात्रा न करें, बाधा उत्पन्न होगी। स्त्री के पक्ष से हानि की संभावना है। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ेगा। कृषि लाभ देगी। व्यापार ठीक रहेगा। किसी पुराने मित्र (स्त्री) से धोखा हो सकता है। दिनांक 15, 29 शुभ है। 2 अशुभ है। हनुमानजी की सेवा फलदायी रहेगी। चोला चढ़ा दें।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी से लाभ वाला रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हो सकते हैं। वाहन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह परिवार से वैमनस्य करा सकता है। धार्मिक यात्रा से सुख प्राप्त होगा। भाई से सहयोग की अपेक्षा, कृषि कार्य से पिता को कष्ट की संभावना है। दिनांक 3, 12 शुभ है, 8 अशुभ। राधाकृष्‍ण की भक्ति लाभप्रद है।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह विपक्ष से लाभ वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि से लाभ। परंतु माह खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आंख एवं हाथ संबंधी समस्या रहेगी। नौकरी में नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मित्र से सहयोग मिलेगा। बहन के पक्ष से तकलीफ के योग बनते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दिनांक 6, 18 शुभ, 10 अशुभ। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभदायक रहेगा।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाग्योदय वाला रहेगा। जोखिम भरे कार्य न करें। स्त्री का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। व्यापार लाभ देगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि उत्तम रहेगी। नौकर संबंध‍ी कष्ट हो सकता है। मित्र से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिनांक 1, 4 शुभ 16 अशुभ है। शिवशक्ति की आराधना शुभ है।