मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
Written By WD

जानिए, लग्न के अनुसार अपना स्वभाव

लग्न से निर्धारित होता है आपका व्यवहार

जानिए, लग्न के अनुसार अपना स्वभाव -
जन्मकुंडली के प्रथम स्थान में जो अंक लिखा होता है वही आपका लग्न होता है। जैसे अगर केंद्र में 1 अंक लिखा है तो आपका मेष लग्न होगा। 2 लिखा है तो वृषभ लग्न होगा।

इसी तरह 12 राशियों के अनुसार जो भी अंक लिखा होगा वही आपका लग्न होगा। प्रस्तुत है लग्न के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के विषय में रोचक जानकारी-

मेष- लग्न में पैदा हुए व्यक्ति लंबे, पतले मगर बलिष्ठ शरीर वाले होते हैं। जातक का रंग गेहुआं और नेत्र गोल होते हैं। जातक क्रोधी और उग्र-प्रकृति वाला होता है, उस कारण मुख पर कठोरता बनी रहती है। जातक हमेशा नेतृत्व की चाह करने वाला, महत्वाकांक्षी होता है। उस लग्न के व्यक्ति स्वच्छंद जीवन की लालसा रखते हैं। यह अद्भुत विचारों के अन्वेषक होते हैं।



वृष- लग्न के जातक का कद छोटा मगर पुष्ट होता है। ये लोग शांत स्वभाव वाले चतुर होते हैं। ये लोग अपनी इच्छानुसार काम करने वाले तथा धन-संपत्तियों को इकट्ठा रखने की चाह रखने वाले लोग होते हैं। ये लोग अपने प्राय: सभी कार्यों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। उनकी स्मरण शक्ति तेज होती है।


मिथुन- लग्न के जातक का कद लंबा मगर शरीर दुबला होता है। इस तरह के व्यक्ति प्रसन्न चित्त, तीक्ष्ण बुद्धि, स्पष्ट वक्ता, मेधावी, दूरदर्शी व कला व साहित्य में रुचि रखने वाले होते हैं। इस लग्न वाले व्यक्ति मे भाव तत्व व बुद्धि दोनों प्रबल रूप मे विद्यमान होती हैं।



कर्क- लग्न के जातक का कद सामान्य शरीर व सुगठित व सुंदर मुखाकृति होती है। इस लग्न के व्यक्ति बुद्धिमान, गतिशील, उदार, विशाल हृदय वाले, परिश्रमी एवं समयानुसार काम करने वाले होते हैं। जातक का अस्थिर स्वभाव का होना, अधिक कल्पनाशील होना, भावुक मन तथा विलासी होना नुकसानदायक हो सकता है।


सिंह- इस लग्न वाले व्यक्तियों की चौड़ी छाती, पुष्ट शरीर से प्रभावशाली व आकर्षक व्यक्तित्व चेहरे पर दिखाई देता है। ये लोग बचपन से नेतृत्व की चाह रखने वाले होते हैं। इनका रहन-सहन आडंबरपूर्ण तथा रईसमिजाज होता है।


कन्या- लग्न का जातक छोटे कद व कोमल शरीर वाला होता है। इनमें स्‍त्रियों की तरह लज्जापन एवं मधुर वाणी होती है। जातक विचारशील, धैर्यवान, गणितज्ञ, तार्किक एवं साहित्यप्रेमी होते हैं। इस लग्न वाले व्यक्तियों की स्मरण शक्ति तीव्र होती है। ये अपने सभी कार्य गुप्त रखना पसंद करते है। इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है।


तुला- जातक के जातक शरीर दुबला किंतु लंबा व सुंदर होता है। जातक प्राय: प्रसन्न चित्त रहने वाला तथा तेज बुद्धि वाला होता है। ऐसा व्यक्ति न्यायप्रिय, शांतिप्रिय, सुधारवादी, साधु स्वभाव के व संगीत प्रेमी होते हैं।


वृश्चिक- लग्न के जातक सुंदर, परिश्रमी, जानकारी वाले स्वेच्छाचारी होते हैं। ऐसे मितव्ययी एवं संग्रह करने में चतुर होते हैं। यदि लग्न पापयुक्त हो तो जातक झगड़ालू, असंयमी व निर्दय अपराधी होते हैं।


धनु- लग्न के जातक का शरीर स्थूल, लंबा व बली होते हैं। जातक स्वाभिमानी, नि:स्वार्थी, न्यायप्रिय, तीक्ष्ण बुद्धि, उदार तार्किक, गंभीर, विश्वासपात्र होते हैं। उत्तेजित अवस्था में ये अत्यंत क्रोधी, मुंहफट व अवसर का लाभ उठाने वाले होते हैं। यदि लग्न पाप पी‍ड़ित हो तो व्यक्ति दंभी, कठोर, स्वभाव व आडंबर वाले होते हैं।


मकर- लग्न के जातक का कद लंबा व नेत्र सुंदर होते हैं। व्यक्ति स्वभाव से धैर्यवान, सेवाभावी, गंभीर, संयमी, आस्तिक, गृहस्थ जीवन से अंतुष्ट, परिश्रमी होता है। ऐसे व्यक्ति जमीन से जुड़ी वस्तुओं में ज्यादा सफलता प्राप्त करते हैं।


कुंभ- लग्न के जातक का कद मध्यम व शरीर आकर्षक होता है। स्वभाव से ये व्यक्ति मेधावी, दयालु, म‍िलनसार, विशाल हृदय वाले, साहित्य में रुचि रखने वाले होते हैं। यदि इनकी राशि में शनि नीच हो तो जातक दंभी, उद्दंड, निर्लज्ज होते हैं।














मीन- लग्न के जातक का कद छोटा तथा वे स्वभाव में विनम्र होते हैं। ये लोग धर्मपरायण, रूढ़िवादी, आस्तिक, परोपकारी, महत्वाकांक्षी व सुसंस्कृत होते हैं।