शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 31 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
Last Updated : शनिवार, 30 अगस्त 2014 (21:48 IST)

31 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

31 July 2014 horoscope | 31 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE


मेष- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभकारी रहेंगे। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

देखें वीडियो...




वृषभ- संतान पक्ष की चिंता के साथ कार्य कर ज्यादा ध्यान देना होगा। प्रतिद्वंद्वी मुंह की खाएंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- केले के वृक्ष में घी का दीया लगाएं।


मिथुन- संतान की चिंता रहेगी। विवादादि से क्लेश व तनाव बढ़ेगा। जोखिम न उठाएं। आंख बंद कर किसी पर भरोसा न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान शुभ रहेगा।


कर्क- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। विवाद से बचें। यात्रा शुभ रहें।
कल्याणकारी उपाय- तेल-गुड़ का दान करें।


सिंह- पराक्रम में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी से लाभ होगा। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


कन्या- आय के नए साधन मिलेंगे। मन अशां‍त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


तुला- निराशा हावी रहेगी। खर्च कम करना होगा अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। क्लेश-तनाव से अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- रुद्राभिषेक दूध से करें।


वृश्चिक- व्यय वृद्धि के साथ रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रवास शुभ रहेगा। निवेशादि के लिए समय शुभ है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


धनु- संपत्ति आदि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। योजना बनेगी। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों को पकवान खिलाएं।


मकर- उग्र तंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी, व्यापार में लाभ मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।


कुंभ- दुर्घटनादि से हानि संभव है। विवाद से प्रतिष्ठा घटेगी। क्लेश होगा। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। अशुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- काले-नीले पुष्प दरिया में बहाएं।


मीन- प्रेम-प्रसंग में निराशा हाथ लगेगी। व्यापार धीमा चलेगा। राजकीय कार्यों में गति आएगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- तेल-गुड़ का दान शुभ रहेगा

ये भी पढ़ें
कालसर्प दोष को दूर करने के अचूक उपाय