बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 30 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

30 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

30 July 2014 horoscope | 30 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। घर में कुछ तनाव रहेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।


वृषभ- मन अशांत रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।


मिथुन- परिश्रम का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी। पूछ-परख बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को तेल के 11 दीपक लगाएं।


कर्क- मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। आपस में मेलजोल बढ़ेगा। संपर्क काम आएंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


सिंह- धनागम होगा। यात्रा शुभ फलदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। थोड़ा परिश्रम अधिक लाभ के अवसर हैं।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।


कन्या- व्यर्थ खर्च पर नियंत्रण रखें। क्लेश व तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दुर्घटनादि से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


तुला- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ तथा निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।


वृश्चिक- भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


धनु- धर्म में आस्था बढ़ेगी। नए सहयोगी मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वी षड्यं‍त्र रचेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।


मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से सम्मान को ठेस पहुंचेगी। जोखिम न लें। यात्रा में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।


कुंभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। निवेश-नौकरी में लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। विवाद से बचें। प्रमाद न कर कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- काले कोयले 11 मुट्ठी दरिया में बहाएं।


मीन- बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार मिल सकता है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। यात्रा से लाभ तथा विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को मिष्ठान्नादि खिलाएं