गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 25 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

25 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Daily Horoscope in Hindi | 25 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- अधिकार प्राप्ति हो सकती है। धनलाभ होगा। यात्रा में कष्ट तथा अस्वस्थता रहेगी। व्यापार, निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।

देखें वीडियो....





वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। योजनाएं लाभ देंगी। निवेशादि से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।


मिथुन- धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्यों की रुकावट दूर होगी। निवेशादि से लाभ तथा रोजगार मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


कर्क- कष्ट हो सकता है। चोरी-चोट इत्यादि से हानि हो सकती है। विवादादि से दूर रहें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


सिंह- प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। निवेश से लाभ तथा रोजगार मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।


कन्या- संपत्ति के सौदों से लाभ होगा। कार्य सिद्ध होंगे। चोट-चोरी- दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।


तुला- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेंगे। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।


वृश्चिक- विवाद हो सकता है। हानि-दुर्घटना से बचें, ‍जोखिम न लें। जरूरी निर्णय तथा कार्य कल पर टालें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। सम्मान वृद्धि होगी। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के अवसर ‍बनेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।


मकर- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। साक्षात्कार तथा परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति होगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।


कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। यात्रा तथा निवेशादि से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।


मीन- व्यय बढ़ने से क्लेश होगा। विवाद से क्लेश होगा। व्यापार मंदा चलेगा। जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं