शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 19 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By पं. उमेश दीक्षित

19 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

19 April Daily Horoscope in Hindi | 19 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- वाहन-मशीनरी व यात्रा में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश बढ़ेगा। जोखिम वाले कार्य टालने में ही लाभ है।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को खीर का नेवैद्य लगाएं।

देखें वीडियो....



वृषभ- शत्रु शांत रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे। साक्षात्कार, परीक्षा, व्यापार, निवेश में लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।

मिथुन- विवेक से‍ किए गए कार्य लाभ देंगे। यात्रा, व्यापार, नौकरी, निवेश से लाभ तथा परीक्षा-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।

कर्क- बौद्धिक कार्य से लाभ बढ़ेगा। पकवान का आनंद उठाएंगे। व्यापार-निवेश से लाभ तथा शत्रु शांत रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।

सिंह- मेहनत पर पानी फिरेगा। विवाद से प्रतिष्ठा कम होगी। जोखिमभरे निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदे चलेंगे।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

कन्या- हानि-दुर्घटना से बचें। पराक्रम वृद्धि होगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।

तुला- अस्वस्थता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। नौकरों को ‍कोशिश करने पर कार्य मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण करें।

वृश्चिक- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि से लाभ होगा। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।

धनु- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न उठाएं।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

मकर- विरोध होगा। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा व निवेश से लाभ होगा। नौकरी-परीक्षादि में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को खीर का भोग लगाएं।

कुंभ- दुष्ट व्यक्ति कष्ट दे सकते हैं। नई योजनाएं बनेंगी। पुरानी योजनाएं लाभ देंगी। निवेश, नौकरी से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

मीन- अस्वस्थता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-निवेश से लाभ तथा बेकारों को कार्य मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा